Safety Rating: महिंद्रा की XUV 3XO को BNCAP क्रैश टेस्ट में 5* रेटिंग; 6 एयरबैग के साथ मिल रहे ये फीचर

Safety Rating: महिंद्रा एक्सयूवी 400 इलेक्ट्रिक SUV ने BNCAP क्रैश टेस्ट में एडल्ट सेफ्टी के लिए 32 में से 30.38 अंक हासिल किए। जबकि चाइल्ड सेफ्टी में इसे 49 में से 43 प्वाइंट मिले।

By :  Desk
Updated On 2024-11-14 22:04:00 IST
Mahindra XUV 3XO

Safety Rating: महिंद्रा की लेटेस्ट एसयूवी XUV 3XO भारतीय बाजार में तेजी से लोकप्रिय हो रही है। अपने फीचर्स और माइलेज में प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ने के बाद, इस SUV ने सेफ्टी में भी एक नया मानक स्थापित किया है। Mahindra XUV 3XO और इसकी इलेक्ट्रिक वेरिएंट XUV400 को Bharat NCAP (BNCAP) क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग्स मिली है, जो इनकी सेफ्टी को सर्टिफाइ करती है। 

Mahindra XUV 3XO

Mahindra XUV 3XO: क्रैश टेस्ट रिजल्ट
एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP): XUV 3XO ने 32 में से 29.36 अंक प्राप्त किए हैं।
चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (COP): इसने 49 में से 43 अंक हासिल किए हैं।

सुरक्षा फीचर्स
फ्रंट पैसेंजर और ड्राइवर के लिए एयरबैग्स
सीट बेल्ट प्री-टेंशनर और लोड लिमिटर
रियर पैसेंजर्स के लिए साइड हेड कर्टेन एयरबैग्स

Mahindra XUV400: क्रैश टेस्ट रिजल्ट
एडल्ट सेफ्टी: इस इलेक्ट्रिक SUV ने एडल्ट सेफ्टी के लिए 32 में से 30.38 अंक हासिल किए।
चाइल्ड सेफ्टी: चाइल्ड सेफ्टी में इसे 49 में से 43 प्वाइंट मिले।

सुरक्षा फीचर्स:
6 एयरबैग्स, कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), हिल होल्ड असिस्ट और रियर पार्किंग कैमरा

कीमतें और इंजन ऑप्शन
Mahindra XUV 3XO 
शुरुआती कीमत: ₹7.79 लाख (एक्स-शोरूम)
टॉप वेरिएंट की कीमत: ₹15.49 लाख (एक्स-शोरूम)
इंजन विकल्प: यह पेट्रोल और डीजल दोनों पावरट्रेन में उपलब्ध है।
सेफ्टी फीचर्स: 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), ABS के साथ EBD और टॉप वेरिएंट में ADAS (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) शामिल है।
सीधा मुकाबला: Tata Nexon से है।

Mahindra XUV400
शुरुआती कीमत: ₹15.49 लाख (एक्स-शोरूम) यह EV Tata Curvv के बाद दूसरी 5-स्टार सेफ्टी वाली इलेक्ट्रिक SUV है।
सेफ्टी फीचर्स: 6 एयरबैग, ESP, TPMS, हिल होल्ड असिस्ट, रियर पार्किंग कैमरा

महिंद्रा XUV 3XO और XUV400 अपने सेफ्टी फीचर्स और 5-स्टार BNCAP रेटिंग के चलते भारतीय SUV सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनकर उभरी हैं। इनकी कीमत और फीचर्स को देखते हुए ये SUVs, खासकर XUV 3XO, Tata Nexon जैसी SUVs को कड़ी टक्कर दे रही हैं।

(मंजू कुमारी)

Similar News