Auto Expo: इस बार भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो के नाम से होगा इवेंट, जानिए इसमें कितनी कंपनी आ रहीं

देश का सबसे बड़ा ऑटो इवेंट भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 जनवरी में शुरू होने वाला है। अब ये इवेंट दिल्ली के भारत मंडपम में होगा।

By :  Desk
Updated On 2024-11-28 17:43:00 IST
Bharat Mobility Expo 2025

Bharat Mobility Global Expo 2025 Exhibitor List Revealed: देश का सबसे बड़ा ऑटो इवेंट भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 जनवरी में शुरू होने वाला है। अब ये ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में नहीं बल्कि दिल्ली के भारत मंडपम में होगा। ये इवेंट 17 से 22 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। इस इवेंट में कई ऑटोमोबाइल कंपनियां शामिल होने वाली हैं। साथ ही, इसमें कई गाड़ियां भी लॉन्च होंगी। ऐसे में आप भी इस इवेंट में आने का प्लान कर रहे हैं तब आपको इसमें शामिल होने वाली कंपनियों के बारे में पता होना चाहिए।

वियतनाम की कंपनी की होगी एंट्री

>> इस इवेंट में जो कंपनियां शामिल होने वाली हैं उनकी लिस्ट की बात करें तो इसमें टोयोटा, मारुति सुजुकी, हुंडई, महिंद्रा, टाटा मोटर्स, स्कोडा और वोक्सवैगन, इसुजु, किआ और JSW MG मोटर इंडिया के नामों की पुष्टि हो चुकी है। साथ ही, मर्सिडीज-बेंज, ऑडी और BMW जैसे लग्जरी कार ब्रांड ने भी इसमें शामिल होने की पुष्टि कर दी है।

ये भी पढ़ें... देश में बिकने वाली इस SUV का लोहा निकला मजबूत, भारत NCAP में मिली 5-स्टार रेटिंग

>> दूसरी तरफ, वियतनामी EV-ओनली ब्रांड विनफास्ट भी इस इवेंट का हिस्सा बनेगा। कंपनी इस इवेंट के साथ भारतीय बाजार में  एंट्री करने की योजना बना रहा है। कंपनी अपनी लाइनअप को इवेंट में पेश करेगा। वहीं, चीनी ऑल-ईवी ब्रांड BYD भी अपनी कारों और SUV को पेश करेगी।

>> भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में शामिल होने वाले टू-व्हीलर्स कंपनियों की तो इसमें एथर एनर्जी, बजाज ऑटो, बीएमडब्ल्यू मोटरराड, होंडा स्कूटर्स, हीरो मोटोकॉर्प, यामाहा इंडिया, ओला इलेक्ट्रिक, सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया और टीवीएस जैसी कंपनियों ने शामिल होने की पुष्टि कर दी है। ये सभी अपनी पूरी लाइनअप को इस इवेंट में पेश करेंगे।

ये भी पढ़ें... अप्रैल से अक्टूबर तक 6.13 लाख की कार का दबदबा; क्रेटा, ब्रेजा भी इसके सामने फेल

>> इवेंट की डेट नजदीक आने के साथ इसमें शामिल होने वाली कंपनियों की लिस्ट में इजाफा होगा। खासकर नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर से जुड़ी स्टार्टअप की लिस्ट बढ़ सकती है। भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में कम्पोनेंट को भी पेश किया जाएगा। हालांकि, ये इवेंट 18 से 21 जनवरी के बीच द्वारका, नई दिल्ली में नए यशोभूमि (इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर) में आयोजित किया जाएगा।

(मंजू कुमारी)

Similar News