Mahindra SUV: महिंद्र XUV 7XO की बुकिंग शुरू, जानें लॉन्च से पहले अहम डिटेल्स
महिंद्र XUV 7XO में पावरट्रेन के लिहाज से किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। हालांकि, ग्राहक बुकिंग करते वक्त पसंदीदा इंजन, गियरबॉक्स और डीलरशिप चुन सकते हैं।
महिंद्र XUV 7XO की बुकिंग शुरू
Mahindra SUV: महिंद्रा ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि आने वाली XUV 7XO SUV की बुकिंग 15 दिसंबर से शुरू हो चुकी है। इस SUV के लिए ₹21,000 की बुकिंग राशि तय की गई है। कंपनी के मुताबिक, बुकिंग के समय ग्राहक अपनी पसंद का इंजन, गियरबॉक्स और डीलरशिप भी चुन सकेंगे।
XUV 700 फेसलिफ्ट के तौर पर आएगी 7XO
नई XUV 7XO को मौजूदा Mahindra XUV 700 के फेसलिफ्ट के रूप में पेश किया जाएगा। यह SUV, नई Mahindra XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV के बाद आएगी, जिसकी वैश्विक शुरुआत 5 जनवरी 2026 को होगी। इसके तुरंत बाद XUV 7XO के लॉन्च की उम्मीद है।
डिजाइन में मिलेंगे बड़े अपडेट
Mahindra XUV 7XO को पिछले कुछ समय से भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा जा रहा है और हाल ही में कंपनी ने इसके पहले टीज़र वीडियो भी जारी किए हैं। टीज़र और स्पाई शॉट्स से संकेत मिलता है कि SUV में कई अहम डिजाइन अपडेट किए गए हैं, जिनमें रीडिज़ाइन किए गए हेडलैंप, नई फ्रंट ग्रिल, नए अलॉय व्हील्स, अपडेटेड टेल लैंप और सबसे बड़ा बदलाव के तौर पर इसका नया नाम XUV 7XO शामिल है।
केबिन और फीचर्स में बड़ा अपग्रेड
पावरट्रेन के लिहाज से XUV 7XO में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। इसमें मौजूदा XUV 700 की तरह ही 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर डीज़ल इंजन दिए जाने की संभावना है। दोनों इंजन विकल्प मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध होंगे।
इंजन और गियरबॉक्स
पावरट्रेन के लिहाज से नई XUV 7XO में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। इसमें मौजूदा XUV 700 की तरह ही 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर डीज़ल इंजन दिए जाने की संभावना है। दोनों ही इंजन विकल्प मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध होंगे।
संभावित कीमत
महिंद्रा XUV 7XO के लिए एक कंपिटिटिव प्राइसिंग स्ट्रैटेजी अपना सकती है। अनुमान है कि इस SUV की कीमत ₹14 लाख से ₹24.50 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच रखी जाएगी।
(मंजू कुमारी)