Mahindra EV: महिंद्रा ला रही दो एसयूवी के नए वेरिएंट्स, जानें कीमत और आकर्षक फीचर
महिंद्रा इलेक्ट्रिक कारों के नए वेरिएंट्स के साथ ग्राहकों को जरूरत और बजट के मुताबिक ज्यादा ऑप्शन मिलेंगे, जिससे इलेक्ट्रिक SUV रेंज पहले से ज्यादा प्रतिस्पर्धी हो जाएगी।
Mahindra EV: महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक कारें BE 6 और XUV 9e भारतीय बाजार में लॉन्च होने के बाद से ही तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं। दमदार परफॉर्मेंस और आधुनिक फीचर्स के चलते ये कारें लोगों की पहली पसंद बनती जा रही हैं। हाल ही में इन दोनों मॉडलों के वेरिएंट लाइनअप में नया Pack Two B79 जोड़ा गया था, और अब एक होमोलोगेशन डॉक्यूमेंट लीक होने के बाद यह साफ हो गया है कि कंपनी जल्द ही वेरिएंट्स की रेंज और बढ़ाने वाली है।
आ रहे हैं चार नए वेरिएंट्स
BE 6 और XUV 9e के Pack Two B79 वेरिएंट के बाद अब कंपनी इनकी रेंज को और भी आगे बढ़ाने की तैयारी में है। इस बार ध्यान केंद्रित है Pack Three और Pack Three Select ट्रिम लेवल्स पर, जिससे इन्हें अधिक बैटरी विकल्पों के साथ पेश किया जा सके। लीक डॉक्यूमेंट्स से पता चला है कि महिंद्रा इन दोनों ट्रिम्स में चार नए वेरिएंट्स लाने वाली है।
बैटरी पैक ऑप्शन में विस्तार
शुरुआत में BE 6 और XUV 9e के Pack Two वेरिएंट में सिर्फ 59 kWh की बैटरी दी गई थी। लेकिन ग्राहकों की बढ़ती मांग को देखते हुए हाल ही में 79 kWh बैटरी वाला Pack Two B79 वेरिएंट लॉन्च किया गया। अब इसी रणनीति को आगे बढ़ाते हुए Pack Three और Pack Three Select ट्रिम्स में भी दोनों बैटरी विकल्प दिए जाएंगे।
BE 6 और XUV 9e के नए वेरिएंट्स कैसे होंगे?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, BE 6 और XUV 9e को अब कुछ नए वेरिएंट्स मिलने जा रहे हैं। इनमें Pack Three Select B79 – 79 kWh बैटरी के साथ, जो लगभग 656 किमी तक की ड्राइविंग रेंज दे सकती है। Pack Three B59 – 59 kWh बैटरी के साथ, जो बजट और शहरी यूज के लिए फिट हो सकता है।
इन नए विकल्पों के साथ ग्राहकों को अपनी जरूरत और बजट के अनुसार ज्यादा विकल्प मिलेंगे, जिससे महिंद्रा की इलेक्ट्रिक SUV रेंज और भी व्यापक और प्रतिस्पर्धी हो जाएगी।
(मंजू कुमारी)