Logo
election banner
Rajasthan News: राजस्थान के धौलपुर में भीषण हादसा हो गया। निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से 8 मजदूर मलबे में दब गए। 2 की दर्दनाक मौत हो गई। 6 घायल हैं। 2 घंटे चले रेस्क्यू के बाद दो मजदूरों के शव निकल पाए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई।

Rajasthan News: ईंट का पिलर टूटने से निर्माणाधीन मकान के तीसरी मंजिल की छत भरभराकर गिर गई। छत गिरने से 8 मजदूर मलबे में दब गए। 2 की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों पहुंचे। 2 घंटे चले रेस्क्यू के बाद दो मजदूरों के शव निकल पाए। घाायल छह मजदूरों का इलाज चल रहा है। हादसा बाड़ी कोतवाली थाना क्षेत्र में संत नगर सड़क मार्ग की राजपूत कॉलोनी का है। 

20 मजदूर कर रहे थे छत डालने का काम 
पुलिस के मुताबिक, बाड़ी शहर के संत नगर सड़क मार्ग पर नीरज कुमार के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। मकान में 20 मजदूर काम कर रहे थे। मकान की तीसरी मंजिल पर 8 मजदूर आरसीसी छत डालने का काम कर रहे थे। रात 12 बजे छत भरभरा कर गिर गई। काम कर रहे 8 मजदूर मलबे में दब गए। मटेरियल चढ़ा रहे अन्य 12 मजदूरों में भगदड़ मच गई। पुलिस पहुंची और मलबे में दबे मजदूरों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। 

चार की हालत गंभीर 
छत गिरने से मूसलपुर निवासी लखन (35) और भोला (32) की मौत हो गई। मलबे में दबने से कृपाल, बृजमोहन, भूरी, लौके, गोपीचंद सहित 6 मजदूर घायल हो गए। घायलों का धौलपुर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। 4 मजदूरों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आगरा के हायर सेंटर पर रेफर किया है। मृतकों के शव जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिए हैं। 

काम होने ही वाला था कि अचानक भरभराकर गिरे 
घायल ने बताया कि तीसरी मंजिल के नीचे ईंट के पिलर लगे थे। काम पूरा ही होने वाला था। इतने में ईंट के पिलर टूट कर नीचे गिर गए। मजदूर भी नीचे आ गिरे और मलबे में दब गए। चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और किसी तरह मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला। मलबे में दबने के कारण दो की मौत हो गई। 

5379487