Logo
election banner
MP Lok Sabha Chunav 2024 Voting Live: मध्यप्रदेश की छिंदवाड़ा, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, शहडोल और सीधी लोकसभा सीट पर वोटिंग खत्म हो गई। छह सीटों पर शाम 6 बजे तक 66.44% मतदान हुआ है। छिंदवाड़ा में सबसे ज्यादा 78.67% वोट डाले।

MP Lok Sabha Chunav 2024 Voting Live: मध्यप्रदेश की छह लोकसभा सीटों पर सुबह सात बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम 6 में खत्म हो गई है। पहले चरण में छिंदवाड़ा, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, शहडोल और सीधी सीट पर वोट डाले गए। इन 6 सीटों पर 1.13 करोड़ से ज्यादा मतदाता 88 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला EVM में कैद कर दिया हैं। शाम छह बजे तक प्रदेश में 66.44 प्रतिशत मतदान हुआ। छिंदवाड़ा सीट पर सबसे ज्यादा 78.67 फीसदी तो सीधी में सबसे कम 56.18 प्रतिशत वोट पड़े। जबलपुर में पोलिंग बूथ के अंदर का फोटो वायरल करने पर पीठासीन अधिकारी को निलंबित कर दिया है।

Lok Sabha Chunav Voting live update 

शाम 6 बजे तक MP की छह सीटों पर वोटिंग

लोकसभा सीट  वोटिंग प्रतिशत
छिंदवाड़ा   78.67% 
बालाघाट 72.60%
मंडला 72.92%, 
शहडोल 64.11%,
जबलपुर 59.72%
सीधी   56.18%,

शहडोल के सोहागपुर में 100% वोटिंग
शहडोल संसदीय सीट के सोहागपुर में चंदनिया खुर्द गांव के मतदान केंद्र क्रमांक 277 पर शत प्रतिशत मतदान हुआ। यहां सभी 337 मतदाताओं ने वोट डाले।

शाम 5 बजे तक MP की छह सीटों पर वोटिंग

लोकसभा सीट  वोटिंग प्रतिशत
छिंदवाड़ा   73.85 
बालाघाट 71.08
मंडला 68.31
शहडोल 59.91
जबलपुर 56.74
सीधी   51.24

कांग्रेस पर्यवेक्षक पर हमला की कोशिश
छिंदवाड़ा की पांढुर्णा विधानसभा में कांग्रेस पर्यवेक्षक सुनील जुननकर पर मुंह पर कपड़ा बांधे कुछ युवकों ने हमला करने की कोशिश की।

दोपहर तीन बजे तक MP की छह सीटों पर वोटिंग

लोकसभा सीट  वोटिंग प्रतिशत
बालाघाट 63.69  
छिंदवाड़ा   62.57
जबलपुर 48.05 
मंडला 58.28
शहडोल 48.64
सीधी   40.60

भाजपा-कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थकों के बीच झड़प
छिंदवाड़ा के वार्ड नंबर 25 के पाटनी टॉकीज क्षेत्र में कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। हाथापाई के साथ-साथ दोनों तरफ से एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकी गईं। पुलिस ने मोर्चा संभाला।

शादी के मंडप से सीधे मतदान करने पहुंची दुल्हन
शहडोल लोकसभा क्षेत्र के बेम्हौरी गांव में कविता साहू शादी की रस्में पूरी करने के बाद सीधे पोलिंग बूथ क्रमांक 270 पहुंची और अपना वोट डाला।

एमपी कांग्रेस ने एक्स पर लिखा "बीजेपी मतलब भ्रष्टाचार"

कनाडा के नागरिकों ने देखी मतदान की प्रक्रिया
कनाडा के लायल और एसी ने जबलपुर के एमएलबी स्कूल के मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान की प्रक्रिया देखी। कहा कि मतदान की प्रक्रिया देखकर हम उत्साहित हैं, भारत का लोकतंत्र सबसे मजबूत है। 

दोपहर एक बजे तक MP की छह सीटों पर वोटिंग 

लोकसभा सीट  वोटिंग प्रतिशत
बालाघाट 52.83  
छिंदवाड़ा   49.68
जबलपुर 39.63 
मंडला 49.68
शहडोल 40.82 
सीधी   34.65

पीठासीन अधिकारी निलंबित 
जबलपुर में मतदान केंद्र-173 (विधानसभा 101-पनागर) के पीठासीन अधिकारी रतन कुमार को निलंबित कर दिया है। अधिकारी ने पोलिंग बूथ के अंदर की फोटो क्लिक करवाकर अपने वॉट्सऐप नंबर से वाट्सऐप ग्रुप में पोस्ट की थी।  

ओमकार मरकाम ने परिवार के साथ किया मतदान 
मंडला से कांग्रेस प्रत्याशी ओमकार मरकाम ने अपने गांव बरनई (डिंडोरी) में परिवार के साथ मतदान किया।  मध्य प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री राकेश सिंह परिवार के साथ वोट करने पहुंचे। राकेश ने 29 में से 29 सीट जीतने का दावा किया। 

शहडोल में वोटिंग शुरू 
सीधी में सफाईकर्मियों ने मतदान करने के लिए ली सेल्फी। शहडोल में चुनाव का बहिष्कार किया जा रहा था। दोपहर में वोटिंग शुरू हो गई। यहां 3 पोलिंग बूथ में 6 हजार मतदाता हैं। जिनमें सिर्फ 15 वोट सरकारी कर्मचारियों के पड़े हैं। विरोध कर रहे वोटर कलेक्टर और एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े हैं।

नवविवाहित दुल्हन ने शादी के जोड़े में डाला वोट

चुनाव आयोग ने पहले चरण की चल रही वोटिंग की कुछ तस्वीरें जारी की

जबलपुर में पीठासीन अधिकारी निलंबित
जबलपुर में मतदान केंद्र संख्या 173 के पीठासीन अधिकारी रतन कुमार (चार्जमेन विहिकल कैरिज फैक्ट्री जबलपुर) को निलंबित कर दिया गया है। पीठासीन अधिकारी ने पोलिंग बूथ के अंदर की फोटो अपने वाट्सएप ग्रुप महर्षि वाल्मीकि एकता क्लब में पोस्ट की थी। सेक्टर अधिकारी हेमंत अमहिया ने मोबाइल जब्त कर शिकायत सही होने की पुष्टि की।

कमलनाथ ने की मतदान करने की अपील
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के सीनियर नेता कमलनाथ ने लोगों से मतदान करने की अपील की। उन्होंने एक्स(पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि लोकतंत्र के महापर्व के लिए पहले चरण का मतदान हो रहा है। मैंने सुबह ही अपने मत का प्रयोग किया, आपसे अनुरोध करता हूं कि आप भी अधिक से अधिक मतदान करके लोकतंत्र को सशक्त बनाएं।

विवेक बंटी, फग्गन सिंह, हिमाद्री ने किया मतदान 
छिंदवाड़ा में भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू ने मतदान कर दिया है। भाजपा प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते ने जेवरा में पत्नी सावित्री कुलस्ते के साथ मतदान किया। शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह ने पुष्पराजगढ़ जनपद के किरगी पंचायत में अपने परिवार के साथ मतदान किया। हडोल के अनूपपुर में छात्रा श्रद्धा ने वोट डाला। श्रद्धा यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से आर्किटेक्ट इंजीनियर की पढ़ाई कर रही हैं। शहडोल सांसदीय क्षेत्र के उमरिया में पोलिंग बूथ कोहका में पूर्व सांसद और पूर्व केबिनेट मंत्री ज्ञान सिंह ने अपनी पत्नी के साथ  मतदान किया।  

महापौर विक्रम अहके ने नकुलनाथ को वोट देने की अपील 
छिंदवाड़ा में भाजपा को करारा झटका लगा है। कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए महापौर विक्रम अहके ने फिर नकुलनाथ और कमलनाथ का हाथ पकड़ लिया है। विक्रम ने वीडियो जारी कर छिंदवाड़ा की जनता से नकुलनाथ को वोट देने की अपील की है। 

एमपी में 11 बजे तक 30.46 फीसदी वोटिंग 

लोकसभा सीट  वोटिंग प्रतिशत
बालाघाट 35.64
छिंदवाड़ा   32.51
जबलपुर 27.41
मंडला 32.03
शहडोल 29.57
सीधी   26.03

13588 केंद्रों पर चल रहा मतदान
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन मतदान को लेकर प्रेसवार्ता कर रहे हैं। राजन का कहना है कि पहले चरण के लिए 13588 मतदान केंद्रों पर मॉक पोल की कार्रवाई पोलिंग एजेंट की मौजूदगी में की गई। बीयू 78, सीयू 59 और वीवीपेट 88 पर कुछ तकनीकी दिक्कत आई, जिनको बदला गया है। विधानसभा अनुसार देखें तो बैहर में सबसे ज्यादा 43.96 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसके बाद परसवाड़ा 40.79 में वोटिंग हुई है।  

  • मंडला लोकसभा सीट के डिंडोरी में थर्ड जेंडर नाजनीन मौसी और प्रियंका ने उत्कृष्ट विद्यालय पहुंचकर मतदान किया। कहा, लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर किसी को मतदान करना चाहिए। 
     
  • सात फेरों के बाद सशक्त लोकतंत्र के लिए मतदान
    बालाघाट संसदीय क्षेत्र के साईटपाथोर के मतदान केंद्र-34 में विदाई से पहले दुल्हन पति के साथ मतदान करने पहुंची। कहा, यह हमारा मौलिक अधिकार है। समाज के अन्य लोगों को भी मतदान जरूर करना चाहिए।  
     
  • सीधी संसदीय क्षेत्र के मतदान केंद्र क्र.- 238 में नवदंपती जीवेंद्र सिंह चंदेल पत्नी प्रतिमा सिंह के साथ मतदान करने पहुंचे। कहा, विदाई के बाद अभी घर नहीं पहुंचा। पहले मतदान फिर दूसरे काम। जीवेंद्र ने बताया कि हमारा एक वोट देश की दिशा और दशा बदलने का काम करेगा। इसलिए सभी को अपने मत का प्रयोग जरूर करना चाहिए।  
     
  • बम्होरी मतदान केंद्र में वीवीपैट मशीन खराब 
    छिंदवाड़ा संसदीय सीट के जुन्नारदेव विधानसभा अंतर्गत बम्होरी मतदान केंद्र में वीवीपैट मशीन की बैटरी में प्रॉब्लम आई थी। कलेक्टर ने बताया कि सूचना मिलने के चंद मिनट बाद ही बैट्री चेंज कर मतदान चालू कर दिया गया है।
  • देवकी ने किया पहला मतदान 
    मंडल संसदीय सीट के डिंडोरी जिले देवकी ने पहली बार मतदान किया। वोटिंग को लेकर वह खासा उत्साहित नजर आईं। और पारंपरिक आदिवासी पोशाक में वोट डालने पहुंची। मतदान के बाद स्याही लगी उंगली वाली तस्वीर साझा कर खुशी व्यक्त की।
     
  • मंडला लोकसभा के ग्राम मेली नारायणगंज के मतदान केंद्र-112 में आशारानी सिंगरोरै ने शादी की विदाई से पहले मतदान किया। आशारानी ने पति के साथ मतदान केंद्र तक पहुंची। कहा, हर व्यक्ति को मतदान कर लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। 
     
  • मंडला लोकसभा क्षेत्र के गोटेगांव विधानसभा में पूजा मेहरा ने विदाई के पहले पति योगेश के साथ मतदान केंद्र पहुंचीं और मतदान कर लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। अन्य लोगों से भी मतदान के लिए अपील की। कहा, मतदान करने जरूर जाएं और अपना फर्ज निभाएं
     
  • मंडला लोकसभा क्षेत्र के डिंडौरी में मेघा ने हल्दी रस्म के बाद सब्जी मंडी मिडिल स्कूल स्थित पोलिंग बूथ पहुंचकर मतदान किया। उन्होंने आमजन से भी मतदान करने की अपील की। कहा, लोकतंत्र में सबकी भागीदारी जरूरी है। 
     
  • सोहागपुर में बुजुर्ग मतदाओं का तिलक लगाकर स्वागत 
    शहडोल  के सोहागपुर मतदान केंद्र क्रमांक-236 में मतदान करने आए वृद्धजनों का कुछ इस तरह किया गया स्वागत स्वागत। मतदान के बाद वृद्धजनों राष्ट्रहित में मतदान जरूर करने की अपील की। 
     
  • पीएचई मंत्री सम्पतिया उइके ने किया मतदान 
    मण्डला संसदीय क्षेत्र के टिकरवारा में मध्यप्रदेश की पीएचई मंत्री सम्पतिया उइके ने परिवार के साथ मतदान किया। उन्होंने जनता से बढ़-चढ़ कर अपील मतदान करने की अपील की है। कहा, लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लें और क्षेत्र के विकास में भागीदारी बनें। 
    यहां मतदान का बहिष्कार
  • शहडोल की बुढ़ार जनपद के गोडिन गांव में 64 लोगों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया। लोगों का कहना है कि कई बार मांग करने के बाद भी चौडार नाले का पुल नहीं बना।  बालाघाट संसदीय क्षेत्र से भी मतदान का बहिष्कार करने की खबर सामने आई है। चंगेरा पंचायत में सिर्फ तीन ग्रामीणों ने वोट डाले हैं, इसके बाद ट्रांसफार्मर नहीं लगने के विरोध में ग्रामीणों ने वोटिंग करने से इनकार कर दिया।  
  • विदाई से पहले दुल्हन ने किया मतदान
    मंडला लोकसभा में आशारानी सिंगरोरै ने अपनी विदाई से पहले ग्राम मेली, नारायणगंज के मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। उन्होंने बेहतर सरकार चुनने में अपनी जिम्मेदारी निभाई।

सुबह 9 बजे तक इस सीट पर इतना मतदान 

  • बालाघाट: 14.39  फीसदी 
  • छिंदवाड़ा: 15.50 फीसदी
  • जबलपुर: 13.50 फीसदी
  • मंडला: 16.30 फीसदी
  • शहडोल: 13.07 फीसदी
  • सीधी: 11.93 फीसदी 

मुख्य निर्वाचन आयुक्त अनुपम राजन ने अपील 
मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त अनुपम राजन ने शुक्रवार को प्रथम चरण के मतदान शुरू होने से पहले मतदाताओं से अपील की। कहा, हमें लोकतंत्र में हमें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। 19 अप्रैल को प्रथम चरण में मप्र के सीधी, शहडोल, जबलपुर,  मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा में  लोकसभा सीट पर चुनाव हैं। सभी मतदाता वोट जरूर डालें। 

छिंदवाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ ने डाला वोट

 राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने किया मतदान 

100 फीसदी मतदान  

5379487