Logo
election banner
Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो में यात्रा करने वाले यात्रियों के बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, ग्रीन लाइन पर सेवाएं प्रभावित हो गई है। जिससे यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

Green line Metro update: दिल्ली मेट्रो में यात्रा करने वाले यात्रियों के राहत की खबर सामने आ रही है। ग्रीन लाइन पर मेट्रो सेवाएं फिर से बहला हो गई हैं। जिससे इंद्रलोक से ब्रिगेडियर होशियार सिंह की ओर जाने वाले यात्रियों को अब दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। डीएमआरसी ने जानकारी दी है।

जानकारी के मुताबिक ग्रीन लाइन पर आज दोपहर के वक्त मेट्रो रुक-रुक कर चल रही थी, जिससे यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। हालांकि, कुछ ही देर बाद पुन: सेवाएं बहाल हो गई। मेट्रो सेवाएं प्रभावित क्यों हुई थी इसकी जानकारी अभी तक दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की ओर से नहीं दी गई है। 

बता दें कि दिल्ली मेट्रो की सेवाएं प्रभावित होने की खबरे आए दिन सामने आती रहती हैं। 18 अप्रैल से येलो लाइन के एक हिस्से पर रात से लेकर सुबह तक ट्रेन सेवाएं प्रभावित चल रही हैं। इसके पीछे की वजह मेट्रो के फेज-4 के काम बताया जा रहा है। रोज रात 10 बजे से यात्री सेवा खत्म होने तक और अगले दिन सुबह यात्री सेवा शुरू होने से लेकर सुबह 7 बजे तक येलो लाइन पर समयपुर बादली और जहांगीरपुरी स्टेशनों के बीच मेट्रो ट्रेनें सिंगल लाइन पर चल रही है।

ये भी पढ़ें:- दिल्ली मेट्रो के नए कॉरिडोर पर बनेंगे कुल 18 स्टेशन, नेटवर्क से जुड़ेंगे 2.5 लाख नए यात्री

फेज-4 में मेट्रो की मजेंटा लाइन को जनकपुरी वेस्ट से रामकृष्ण आश्रम मार्ग तक एक्सटेंड किया जा रहा है। यह लाइन मेट्रो की येलो लाइन के हैदरपुर बादली मोड़ स्टेशन से होकर गुजरेगी। फेज-4 का काम पूरा होने के बाद यह स्टेशन एक इंटरचेंज स्टेशन बन जाएगा। उसी के लिए दोनों स्टेशनों को इंटरकनेक्ट करने का काम चल रहा है। जिससे येलो लाइन पर सेवाएं रात के वक्त प्रभावित रहती हैं।
 

5379487