Logo
election banner
Body Heat Symptoms: समर सीजन में अक्सर लोगों के शरीर की गर्मी बढ़ जाती है। इसके चलते कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं सामने आने लगती हैं।

Body Heat Symptoms: समर सीजन में सबसे बड़ी परेशानी शरीर की गर्मी बढ़ने की होती है। बॉडी हीट अगर जरूरत से ज्यादा बढ़ जाए तो कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं सामने आने लगती हैं। यही वजह है कि गर्मी के दिनों मे बॉडी को ठंडा रखने के लिए कई उपाय किए जाते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट ठंडी चीजें खाने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह देते हैं। 

बॉडी की गर्मी बढ़ने को नज़रअंदाज करना भारी पड़ सकता है। शरीर का टेम्परेचर बढ़ने पर कुछ लक्षण दिखाई देने लगते हैं, जिन्हें शुरुआती दौर में ही समझकर बड़ी परेशानी से बचा जा सकता है। 

शरीर की गर्मी बढ़ने के 4 संकेत

मुंह में बार-बार छाले - शरीर में अगर गर्मी बढ़ जाए तो इसका एक लक्षण है बार-बार मुंह में छाले हो जाना। बॉडी हीट होने पर पेट की गर्मी भी बढ़ती है और नतीजा होता है कि मुंह में बार-बार छाले होने शुरू हो जाते हैं। इसके साथ ही कई बार शरीर पर फफोले या जलन भी होना शुरू हो जाती है। 

इसे भी पढ़ें: Blood Clots: कोविशील्ड वैक्सीन से ब्लड क्लॉटिंग का खतरा! नसों में खून का थक्का जम जाए तो क्या होगा? जानिए

तेज सिरदर्द - गर्मी के दिनों में कई लोगों को सिर में तेजदर्द की शिकायत होने लगती है। ऐसा शरीर की गर्मी बढ़ने की वजह से हो सकता है। तेज गर्मी होने पर शरीर की हीट बढ़ती है और इस वजह से ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ जाता है। इसके चलते बीपी हाई होने की समस्या हो सकती है, जो कि तेज सिरदर्द की वजह बन जाता है। 

घबराहट, थकान - गर्मी के दिनों में थकान महसूस होना और घबराहट होना एक आम समस्या है। दरअसल, ऐसा शरीर में पानी की कमी हो जाने की वजह से भी होता है। बॉडी डिहाइड्रेट होने पर घबराहट शुरू हो सकती है और पूरे समय थकान महसूस होने लगती है। 

मतली होना - गर्मी के दिनों में अगर बार-बार मतली जैसा महसूस हो तो समझ लें कि शरीर की गर्मी बढ़ गई है। बॉडी हीट बढ़ने पर खाना भी ठीक ढंग से डाइजेस्ट नहीं हो पाता है। थोड़ी भी ओवरईटिंग से एसिडिटी, अपच जैसी समस्याएं पैदा हो जाती हैं, जिसके चलते जी मिचलाने की समस्या होने लगती है। 

इसे भी पढ़ें: Bhindi ke Fayde: डायबिटीज को कंट्रोल करने में मददगार है भिंडी, खाएंगे तो वजन भी घटेगा, जान लें 5 बड़े फायदे

इन तरीकों से बॉडी हीट करें कम 

  • तली भुनी चीजों को खाने से बचें।
  • गरम मसालों का सेवन बेहद सीमित कर दें।
  • शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए खूब पानी पिएं।
  • फ्रूट जूस, छाछ आदि ठंडी चीजों का सेवन करें।
  • दिन के वक्त जरूर काम होने पर ही घर से बाहर निकलें।

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

5379487