Logo
election banner
Mahindra XUV 3XO Launch: महिंद्रा एक्सयूवी 3XO भारतीय कार बाजार में टाटा नेक्सन, मारुति सुज़ुकी ब्रेज़ा, हुंडई वेन्यू, किया सोनेट, रेनॉ किगर और निसान मैग्नाइट से कॉम्पिटीशन करती नजर आ सकती है।

(मंजू कुमारी)
Mahindra XUV 3XO Launch:
महिंद्रा ऑटोमोटिव सोमवार (29 अप्रैल, 2024) को अपनी नई कार XUV 3XO को भारत में लॉन्च करेगी। लॉन्चिंग इवेंट, जिसे कंपनी न वर्ल्ड प्रीमियर नाम दिया है, रात 9.30 बजे शुरू होगा। कंपनी एक्सयूवी 3XO की कीमतों में बदलाव कर सकती है। साथ ही इसमें तकनीकी रूप से कई अहम फीचर्स भी ग्राहकों को मिल सकते हैं। बता दें कि कंपनी ने XUV 300 को पहली बार 2019 में लॉन्च किया था। इस 5 सालों में इस एसयूवी ने कुछ बदलाव देखे और अब एक्सयूवी 3XO इसका सबसे बड़ा अपडेट होगा।

क्या होगी Mahindra XUV 3XO की कीमत?
नई Mahindra XUV 3XO के लिए इंतज़ार की घड़ियां खत्म होंगी। कंपनी भारत में आज एक्सयूवी 300 का फेसलिफ्ट वेरिएंट XUV 3XO लॉन्च कर रही है। महिंद्रा ने कुछ दिन पहले नई कार के डिज़ाइन, एडवांस फीचर्स और लुक को लेकर खुलासा करते हुए कई टीज़र जारी किए थे। आज इस एसयूवी की कीमत का भी पता चल जाएगा। 

इन गाड़ियों से होगी XUV 3XO की टक्कर 
महिंद्रा एक्सयूवी 3XO भारतीय कार बाजार में टाटा नेक्सन, मारुति सुज़ुकी ब्रेज़ा, हुंडई वेन्यू, किया सोनेट, रेनॉ किगर और निसान मैग्नाइट से कॉम्पिटीशन करती नजर आ सकती है। इस सेग्मेंट में सेलिंग के आधार पर नेक्सन सबसे आगे है और हाल ही में इसमें एक महत्वपूर्ण अपडेट भी देखने को मिला है। 

प्रतिस्पर्धा में महिंद्रा की एक्सयूवी 300 सबसे शक्तिशाली है, जो 129 bhp पेट्रोल इंजन के साथ आती है। एक और अहम पहलू है कि नेक्सन को पेट्रोल इंजन, डीजल और सभी इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ बेचा जा रहा है। लेकिन महिंद्रा के पास एक्सयूवी 400 भी है। 

5379487