Logo
election banner
Guru Gochar 2024: देवगुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन राशिचक्र की 4 राशियों मेष, मिथुन, सिंह और धनु के जातकों को शुभ फल दिलवाने जा रहा है। अगले एक साल तक इन राशियों के विद्यार्थी जातक हर परीक्षा में सफल रहेंगे।

Guru Gochar 2024: देवगुरु बृहस्पति 1 मई को मेष से वृषभ राशि में गोचर कर चुके है। अगले एक साल तक गुरु ग्रह का प्रवास यही रहने वाला है। वैसे वृषभ राशि को दैत्यगुरु शुक्राचार्य का आवास माना गया है। ऐसी स्तिथि में दो गुरुओं का मिलन राशिचक्र की कुछ राशियों को विशेष प्रभावित करेगा। कहते है ना गुरु के बिना शिष्य सफल नहीं हो सकते। इसलिए देवगुरु बृहस्पति वृष राशि में बैठ कर 4 अलग-अलग राशि के विद्यार्थियों को सफलता दिलवाने वाले है। 

गुरु कृपा प्राप्त करेगी ये राशियां 
(Guru Grah Lucky Rashiya) 

देवगुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन राशिचक्र की 4 राशियों मेष, मिथुन, सिंह और धनु के जातकों को शुभ फल दिलवाने जा रहा है। अगले एक साल तक इन राशियों के विद्यार्थी जातक हर परीक्षा में सफल रहेंगे। देवगुरु इनके ऊपर एक गुरु की तरह लगातार नजर रखेंगे। चलिए जानते है विस्तार से - 

मेष राशि (Mesh Rashi) 

- मेष राशि के विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छी सफलता प्राप्त होगी और सभी बाधाएं दूर होंगी। साथ ही प्रतियोगी छात्रों को पीछे छोड़ने में सफल रहेंगे। 

मिथुन राशि (Mithun Rashi) 

- मिथुन राशि के विद्यार्थियों को करियर में अप्रत्याशित सफलता प्राप्त होगी। इन जातकों का शिक्षा जगत में यश हर तरफ प्रसारित होने वाला है।  

सिंह राशि (Singh Rashi) 

- सिंह राशि के विद्यार्थियों के लिए करियर संवारने का यह सही समय रहेगा। देवगुरु पढ़ाई में आ रही सभी चुनौतियों पर विजय प्राप्त करवाने में मदद करेंगे। 

धनु राशि (Dhanu Rashi)

- धनु राशि के विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत का सफल परिणाम प्राप्त होगा। गुरु प्रभाव से अपनी पढ़ाई का प्रेजेंटेशन सफलतापूर्वक देने में सफल रहेंगे। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं व जानकारियों पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

5379487