Logo
election banner
Delhi Dog Attack: दिल्ली के गांधी नगर इलाके में नानी के घर गई किशोरी को उसके मामा के देसी नस्ल के पालतू कुत्ते ने काट लिया। बच्ची को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।  

Delhi Dog Attack: देश की राजधानी दिल्ली में कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। कभी लावारिस कुत्ते तो कभी पालतू कुत्ते आम लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। इसी कड़ी में ताजा मामला गांधी नगर इलाके से सामने आया है जहां नानी के घर गई किशोरी को उसके मामा के देसी नस्ल के पालतू कुत्ते ने काट लिया। बच्ची को पास के स्वामी दयानंद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। बच्ची की मां ने गांधी नगर थाने में अपने भाई राजेश के खिलाफ जानवर पालकर मानव जीवन खतरे में डालने की धारा में एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। 

देसी नस्ल कुत्ते का बच्ची पर अटैक 

महिला ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ गीता कॉलोनी इलाके में रहती है। धर्मपुरा में उनका मायका है। उनकी बेटी खुशी बुधवार को अपनी नानी के घर पर गई हुई थी। आगे कहा कि मकान के नीचे पोरशन पर राजेश रहता है। कोरोना काल के समय उनके भाई ने देसी नस्ल का कुत्ता पाला था। 

महिला ने भाई पर लगाया आरोप 

महिला ने भाई पर आरोप लगाया है कि वह कुत्ते को पीटता है, जिससे वह पागल हो गया है। उनकी बेटी घर थी, तभी उसे कुत्ते ने काट लिया। छह महीने पहले भी कुत्ते ने घर में बच्ची को काट लिया था। जब पहली बार कुत्ते ने बच्ची को काटा था, तो आरोपित ने अपनी बहन से माफी मांग ली थी। 

 पिटबुल कुत्ते ने बच्ची को किया था बुरी तरह जख्मी 

दिल्ली के शालीमार गार्डन में पिटबुल कुत्ते ने 10 साल की बच्ची पर हमला कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया था। कुत्ते ने बच्ची के मुंह, आंख और जांघ के पास काटकर काफी गहरा घाव किया था। इसके बाद बच्ची को मैक्स अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां पर डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया। कुत्ते ने बच्ची को इस तरह से काटा था कि बच्ची के गाल का एक हिस्सा भी बुरी तरह जख्मी हो गया था। 

5379487