Logo
election banner
Yuvraj singh on Abhishek sharma: अभिषेक शर्मा ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में तूफानी फिफ्टी ठोकी। उन्होंने 23 गेंद में 63 रन की पारी खेली। इसके बाद युवराज सिंह ने इस बैटर के लिए ट्वीट किया है।

नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद के युवा बैटर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में 16 गेंद में फिफ्टी ठोक आईपीएल में कहर बरपा दिया। अभिषेक ने आईपीएल 2024 के 8वें लीग मुकाबले में मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। अभिषेक की तूफानी पारी की मदद से हैदराबाद ने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी खड़ा किया। ये इस सीजन की सबसे तेज फिफ्टी है। अभिषेक पंजाब की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और युवराज सिंह को वो अपना गुरु मानते हैं। 

युवराज सिंह की भी अभिषेक के खेल पर नजर रहती है। वो अक्सर अभिषेक को लेकर ट्वीट करते हैं। अभिषेक की इस तूफानी पारी पर युवराज ने ट्वीट कर खुशी जताई और साथ ही अभिषेक की खिंचाई भी कर दी। 

अभिषेक शर्मा ने 23 गेंद में 63 रन की पारी खेली थी। इसमें उन्होंने 3 चौके और 7 छक्के मारे थे। हैदराबाद ने मुंबई के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाए थे। उनके अलावा हेनरिक क्लासेन ने 34 गेंदों में 80 रन की पारी खेली  थी। इस पर युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा है। 

युवराज ने ट्वीट किया,"वाह सर अभिषेक वाह। शानदार पारी। लेकिन आउट होने के लिए क्या शॉट चुना। लातों के भूत बातों से नहीं मानते हैं। स्पेशल चप्पल तुम्हारा इंतजार कर रही है।" 23 साल के अभिषेक शर्मा पहले भी कई बार ये कह चुके हैं कि उनके करियर में युवराज सिंह की अहम भूमिका रही है।  जब भी अभिषेक को बल्लेबाजी तकनीक में कोई दिक्कत आती है वह युवराज सिंह से सलाह लेते हैं। 

5379487