Logo
election banner
IPL 2024 Orange Cap and Purple Cap: आईपीएल 2024 में अब तक 33 मैच खेले जा चुके हैं। इसमें ऑरेंज कैप पर विराट कोहली तो पर्पल कैप पर युजवेंद्र चहल का कब्जा था। फिलहाल इसमें परिवर्तन हुआ है

IPL 2024 Orange Cap and Purple Cap: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 सीजन का लगभग आधा समय बीच चुका है। इन दिनों में 33 मैच खेले जा चुके हैं। अभी तक ऑरेंज कैप पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का विराट कोहली का कब्जा है। वहीं, पर्पल कैप पर राजस्थान रॉयल्स के युजवेंद्र चहल का। लेकिन मुंबई और पंजाब के बाद जसप्रीत बुमराह ने युजवेंद्र चहल को पीछे कर पर्पल कैप पर अपना कब्जा जमा लिया। जसप्रीत बुमराह के 7 मैच में 13 विकेट हो गए है। चहल उनसे एक विकेट पीछे यानी 12 विकेट हैं। 

इसे भी पढ़ें : IPL 2024 MI vs PKBS: मुंबई ने जीता मैच, लेकिन पंजाब के आशुतोष शर्मा ने जीता दिल; शॉट्स देख हो जाओगे दिवाने

बुमराह ने चहल को पछाड़ा 
पंजाब के खिलाफ खेले गए मैच में जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट झटके थे। इसके बाद उनके खाते में 12 विकेट इक्कठा हो गए। हमेशा की तरह बुमराह ने 5.25 प्रतिशत की इकॉनमी से रन खर्च किए। पर्पल कैप की रेस में बुमराह और चहल के पीछे मुंबई इंडियंस के जेराल्ड कोएत्जी 12 विकेट और खलील अहमद 11 विकेट बने हुए हैं। 

इसे भी पढ़ें : PBKS vs MI Match Report: मुंबई ने पंजाब को 9 रन से हराया, बेकार गई आशुतोष शर्मा की लाजवाब पारी

ऑरेंज कैप पर विराट काबिज 
ऑरेंज कैप की रेस में विराट कोहली बरकरार है। उनके 7 मैचों में 361 रन है। इस दौरान उनका औसत 72.20 का है। उनके पीछे राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग (318 रन), मुंबई के रोहित शर्मा (297 रन), कोलकाता के सुनील नरेन (276 रन) और राजस्थान के संजु सैमसन (276 रन) हैं। 

5379487