Logo
election banner
Guy whitall injured: जिम्बाब्वे के पूर्व ऑलराउंडर गाय व्हीटल तेंदुए के हमले में बुरी तरह जख्मी हो गए। उन्हें इमरजेंसी में सर्जरी के लिए एयरलिफ्ट कर हरारे लाया गया।

नई दिल्ली। जिम्बाब्वे के पूर्व ऑलराउंडर गाय व्हीटल तेंदुए के हमले में बुरी तरह जख्मी हो गए। उनके सिर और हाथ में गहरे जख्म आए हैं। इसी वजह से उन्हें इमरजेंसी में सर्जरी के लिए जिम्बाब्वे के बफेलो रेंज से एयरलिफ्ट तक करना पड़ा। 51 साल के इस पूर्व खिलाड़ी की फिलहाल हालत स्थिर है। गाय की पत्नी ने सोशल मीडिया में उनके साथ हुए इस खौफनाक हादसे की जानकारी दी। इसमें गाय अस्पताल के बेड पर लेटे नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर तेंदुए के हमले के बाद की है, जिसमें गाय व्हीटल लहूलुहान नजर आ रहे हैं। उनके सिर पर पट्टी बंधी नजर आ रही है। 

तेंदुए के इस हमले में गाय व्हीटल का काफी खून बह गया था। इसके बाद उन्हें इमरजेंसी में सर्जरी के लिए एयरलिफ्ट कर हरारे ले जाया गया। गाय की पत्नी हन्ना ने लिखा, हम खुशकिस्मत हैं गाय को वक्त रहते प्राथमिक उपचार मिल गया। इसके बाद उन्हें बफेलो रेंज से एयरलिफ्ट कर हरारे लाया गया। जहां मिल्टन पार्क हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा। इस मुश्किल घड़ी में चाहने वालों से मिले सपोर्ट के लिए शुक्रिया।"

व्‍हीटल ने ज़‍िम्‍बाब्‍वे के लिए 1993 से 2003 के बीच 46 टेस्‍ट और 147 वनडे खेले थे और अब वह हुमानी में सफ़ारी बिजनेस से जुड़े हैं। व्‍हीटल के साथ पहले भी इस तरह का हादसा होते-होते बचा था। 10 साल पहले, एक आठ फुट, 165 किलो के मगरमच्छ नील नदी से उनके हुमानी गेम रिज़र्व में उनके कमरे में आ गया था और वहीं रात बिताई थी।

5379487