Logo
election banner
Manipur Violence Update: मणिपुर में हिंसा की चिंगारी बुझने का नाम नहीं ले रही है। बीते साल तीन मई को कुकी और मैतेई समुदाय के बीच आरक्षण को लेकर हिंसा भड़की थी। तब से लेकर हिंसा में करीब 200 लोग मारे गए हैं।

Manipur Violence Update: लोकसभा चुनाव के बीच मणिपुर से बड़ी खबर है। यहां बिष्णुपुर ​​जिले के ​नारानसेना इलाके में IRB पोस्ट पर शुक्रवार देर रात कुकी उग्रवादियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों पर घात लगाकर हमला कर दिया। इस हमले में सब इंस्पेक्टर समेत 2 जवान शहीद हो गए। जबकि 2 जवान घायल हुए हैं। घायलों का इलाज जारी है, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

रात 2:15 बजे अचानक किया हमला
मणिपुर पुलिस के मुताबिक, कुकी उग्रवादियों ने यह हमला 26 अप्रैल की रात 2:15 बजे अचानक किया। हताहत हुए जवान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 128वीं बटालियन के थे।

मणिपुर का बिष्णुपुर जिला इनर मणिपुर लोकसभा सीट क्षेत्र में आता है। यहां 19 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। वोटिंग के दौरान भी यहां हिंसा हुई थी।

मणिपुर में 2 लोकसभा सीट, 2 फेज में हुए चुनाव
मणिपुर में 2 लोकसभा सीट है। मणिपुर आउटर और मणिपुर इनर। लोकसभा चुनाव के पहले फेज यानी 19 अप्रैल को दूसरे फेज में 26 अप्रैल को यहां वोटिंग हुई। पहले फेज में 11 बूथों पर हिंसा, फायरिंग, तोड़फोड़ हुई थी। इसके बाद चुनाव आयोग ने इन बूथों पर हुई वोटिंग को शून्य घोषित कर दिया था। 22 अप्रैल को 11 बूथों पर रीपोलिंग कराई गई थी। 

राज्य में कुकी संगठनों ने लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का ऐलान किया था। उन्होंने न्याय नहीं तो वोट नहीं का नारा लगाया था। 

मणिपुर में बीते साल 3 मई से हिंसा जारी
मणिपुर में हिंसा की चिंगारी बुझने का नाम नहीं ले रही है। बीते साल तीन मई को कुकी और मैतेई समुदाय के बीच आरक्षण को लेकर हिंसा भड़की थी। तब से लेकर हिंसा में करीब 200 लोग मारे गए हैं। जबकि 65 हजार से अधिक लोग अपना घर छोड़कर पलायन कर गए। हिंसा को लेकर 6 हजार से अधिक मामले दर्ज हुए हैं। 144 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। 

राज्य में शांति की बहाली के लिए 36 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। 40 आईपीएस तैनात किए गए हैं। पहाड़ी और घाटी, दोनों जिलों में कुल 129 चौकियां स्थापित की गई हैं। 

jindal steel
5379487