Ujjain Road Accident: खरीदारी का लौट रहे परिवार की कार पीछे से डंपर में घुसी, दो महिलाओं की मौत, सात घायल

Ujjain Road Accident
X
भीषण टक्कर के बाद कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह चपटा हो गया। 
Ujjain Road Accident: मध्यप्रदेश के उज्जैन में भीषण हादसा हो गया। डंपर एक बाइक से टकराया तो ड्राइवर ने ब्रेक लगा दिए। पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार डंपर में घुस गई। दो महिलाओं की मौत हो गई। कार ड्रावर सहित सात लोग घायल हैं। 

Ujjain Road Accident: रतलाम से खरीदारी कर उज्जैन लौट रहा परिवार हादसे का शिकार हो गया। तेज रफ्तार कार पीछे से डंपर में घुस गई। एक्सीडेंट में दो महिलाओं की मौत हो गई। कार ड्राइवर सहित सात लोग घायल हुए हैं। भीषण हादसा उज्जैन में नागदा-उन्हेल रोड पर हुआ। दो घायलों का उन्हेल स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। पांच उज्जैन जिला अस्पताल में भर्ती हैं तो 3 को गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया है। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह चपटा हो गया। हादसे में बाइक चालक भी घायल हुआ है।

भीषण टक्कर के बाद कार बुरी तरह चपट गई
जानकारी के मुताबिक, बाइक से टकराने के बाद डंपर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। पीछे से तेज स्पीड में आ रही कार डंपर में घुस गई। टक्कर के बाद कार बुरी तरह चपटी हो गई। हादसे में सावित्री बाई (40) और चंदा (30) की मौत हो गई। गंभीर घायल होने पर सुशीला, उनकी बेटी अंशिका और संदीप को इंदौर रेफर किया गया है। बाइक सवार कुंडला निवासी रामेश्वर रूप (40) भी डंपर से टकराने से ‎घायल हुआ है।

सगाई के बाद शादी की तैयारी में लगा था परिवार
उन्हेल की रहने वाली सुशीला (40) की बेटी अंजलि (19) की कुछ दिन पहले सगाई हुई है। सगाई के बाद परिवार शादी की तैयारी में लगा था। सुशीला बेटी अंजली, अंशिका (14), पूजा (12), निहारिका (5) के साथ रतलाम खरीदारी करने गई थीं। परिवार के संदीप (20), सावित्री बाई (40), चंदा (30) और रामेश्वर भी साथ थे। रतलाम से उन्हेल लौटने के लिए सुशीला ने कार किराए पर की। इसे ड्राइवर सादिक (18) निवासी मंडवासा चला रहा था। नागदा और उन्हेल के बीच हरियाली ढाबे के पास कार के आगे चल रहे डंपर और बाइक में एक्सीडेंट हो गया। कार पीछे से जा घुसी। हादसे में सावित्री बाई और चंदा की मौत हो गई। गंभीर घायल होने पर सुशीला, उनकी बेटी अंशिका और संदीप को इंदौर रेफर कर दिया गया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story