Logo
election banner
UPSC Result 2023 Second & Third Topper: संघ लोक सेवा आयोग ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया हैं। जहां आदित्य श्रीवास्तव ने पहला स्थान हासिल किया है। वहीं दूसरे स्थान पर अनिमेष प्रधान और तीसरे में अनन्या रेड्डी शामिल है। यहां पूरी टॉपर लिस्ट चेक कर सकते हैं।

UPSC Result 2023 Second & Third Topper: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 1,016 लोगों ने बाजी मारी है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने यूपीएससी टॉप किया है। वहीं दूसरे स्थान पर अनिमेष प्रधान और तीसरे में अनन्या रेड्डी शामिल है। 

जानिए कौन हैं अनिमेष प्रधान
सिविल सेवा परीक्षा में दूसरा स्थान हासिल करने वाले अनिमेष प्रधान ओडिशा में राउलकेला के रहने वाले हैं। अनिमेष ने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। वर्तमान में वह इंडियन ऑयल में कार्यरत हैं।

जानिए कौन हैं अनन्या रेड्डी
सिविल सेवा परीक्षा में तीसरा स्थान हासिल करने वाली डोनुरु अनन्या रेड्डी ने स्नातक बी.ए. मिरांडा हाउस, दिल्ली विश्वविद्यालय से (ऑनर्स) भूगोल किया है। 

UPSC CSE Result 2023 के  टॉप 20 उम्मीदवार

  • रैंक-1 आदित्य श्रीवास्तव
  • रैंक-2  अनिमेश प्रधान
  • रैंक-3  अनन्या रेड्डी  
  • रैंक-4 पीके सिद्धार्थ रामकुमार
  • रैंक-5 रुहानी कुमारी
  • रैंक-6 सृष्टि डबास
  • रैंक-7 अनमोल राठौड़
  • रैंक-8 आशीष कुमार
  • रैंक-9 नौशीन खान
  • रैंक-10 ऐश्वर्यमा प्रजापति
  • रैंक-11 कुश मोटवानी
  • रैंक-12 अनिकेत शांडिल्य
  • रैंक-13  मेधा आनंद
  • रैंक-14 शौर्य अरोड़ा
  • रैंक-15 कुणाल रस्तोगी
  • रैंक-16 अयान जैन
  • रैंक-17 स्वाति शर्मा
  • रैंक-18 वरदा खान
  • रैंक-19 शिवम कुमार
  • रैंक-20 आकाश वर्मा

टॉप 10 में महज 3 लड़कियां
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में इस बार टॉप 10 की लिस्ट में 7 लड़के और तीन लड़कियां दोनुरु अनन्या रेड्डी, रुहानी और सृष्टि डबास शामिल हैं। पिछले दो सालों का रिजल्ट देखें तो पता चलता है कि लड़कियों ने लगातार पहला स्थान हासिल किया था। इशिता किशोर ने 2022 में ऑल इंडिया पहली रैंक हासिल की थी। जबकि 2021 में श्रुति वर्मा को पहली रैंक मिली थी। 

5379487