Logo
election banner
इस साल, जीएसईबी कक्षा 12 परीक्षा के परिणाम मई 2024 के महीने में जारी होने की उम्मीद है। मीडिया अनुमान के मुताबिक, पिछले शैक्षणिक सत्र में, करीब 14.5 लाख उम्मीदवारों ने एचएससी बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन कराया था, जिनमें से 14.1 लाख उपस्थित हुए थे।

Maharashtra HSC Result 2024: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा समाप्त हो गई है। 12 बोर्ड की परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू हुईं और 19 मार्च 2024 तक चली थी। इस साल 15 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12 परीक्षा के नतीजे जल्द ही अपनी वेबसाइट  mahresult.nic.in पर जारी करेगा।

ऐसे चेक करें रिजल्ट
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट  mahahsscboard.in पर जाएं। 
अब होमपेज पर दी गई लिंक पर क्लिक करें। 
इसके बाद, महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं परीक्षा का रोल नंबर और मांगी गई जानकारी लॉगइन करें। 
इसके बाद, स्क्रीन पर महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं परिणाम दिखने लगेगा। 
अब  महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं परिणाम डाउनलोड कर लें।  
आगें के लिए प्रिंटआउट लेकर रख लें।

परीक्षा पैटर्न
कक्षा 12 एचएससी बोर्ड परीक्षा में 80 अंकों की सैद्धांतिक परीक्षा होती है, जिसमें आंतरिक मूल्यांकन, परियोजनाओं या मौखिक परीक्षणों के लिए अतिरिक्त 20 अंक आवंटित होते हैं।
कक्षा 12 एचएससी बोर्ड, अंग्रेजी, एक आधुनिक भारतीय भाषा या एक आधुनिक विदेशी भाषा, एक शास्त्रीय भाषा, सूचना प्रौद्योगिकी और सामान्य ज्ञान (केवल सैन्य स्कूलों के लिए) अनिवार्य विषय हैं।
इसके अतिरिक्त, पर्यावरण शिक्षा और स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा भी अनिवार्य है। छात्रों को इसके अलावा कोई भी चार वैकल्पिक विषय चुनने की छूट है। 

परिणाम तिथि, पिछले वर्ष के रुझान
इस साल, जीएसईबी कक्षा 12 परीक्षा के परिणाम मई 2024 के महीने में जारी होने की उम्मीद है। मीडिया अनुमान के मुताबिक, पिछले शैक्षणिक सत्र में, करीब 14.5 लाख उम्मीदवारों ने एचएससी बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन कराया था, जिनमें से 14.1 लाख उपस्थित हुए थे। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 91.25% रहा, जिसमें लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 89.14% और लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.73% रहा।

5379487