Logo
election banner
Viral News: लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर एक प्लेन की लैंडिंग का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बोइंग 777 विमान तेज हवाओं के बीच लहराता हुआ लैंडिंग कर रहा है।

Viral News: लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर बुधवार को किसी फिल्मी सीन की तरह नज़ारा दिखाई दिया। यहां एक प्लेन ने तेज हवाओं के बीच लहराते हुए लैंडिंग की। इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, इसके बाद से ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फॉक्स बिजनेस के मुताबिक ये घटना तेज तूफान गेरिट की वजह से हुई जो कि युनाइटेड किंग्डम (UK) से होता हुआ आया था। गनीमत रही की प्लेन लैंडिंग के दौरान किसी तरह का कोई हादसा नहीं हुआ।

लहराते हुए विमान की हुई लैंडिंग
बताया जा रहा है कि इस वीडियो को बिग जेट टीवी द्वारा बनाया गया था। ये बोइंग 777 की फ्लाइट 134 थई जो कि स्थानीय समय 11:40 एएम पर लैंड हुई थी। वीडियो फुटेज में दिखाई दे रहा है कि तेज हवाओं की वजह से विमान को लैंड करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और लहराते हुए विमान जैसे-जैसे लैंड हो रहा है। 

रिपोर्ट के मुताबिक, मुश्किल हालात के बीच पायलट ने रनवे पर विमान के लैंड होने से ठीक पहले जैसे-तैसे प्लेन को स्थिर किया। जो भी इस सांस रोक देने वाले वीडियो को देख रहा है वो हैरान हो रहा है। विमान की मुश्किल हालात में लैंडिंग के बावजूद फिलहाल किसी भी तरह के जान-मान के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है। अमेरिकन एयरलाइंस की ओर से अब तक इस मामले में कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है। 

वायरल वीडियो को देखकर यूजर्स मिली जुली प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई पायलट की दिलेरी की तारीफ कर रहा है तो वहीं कुछ लोग पायलट द्वारा कई लोगों की जान जोखिम में डालने पर नाराज नज़र आ रहे हैं। 

5379487