Logo

LIVEUS-Israel vs Iran War: मोजतबा खामेनेई पर खतरा, तेल अवीव पर मिसाइल हमले; होर्मुज़ पर US का बड़ा एक्शन

US-Israel vs Iran War: मोजतबा खामेनेई पर खतरा, तेल अवीव पर मिसाइल हमले; होर्मुज़ पर US का बड़ा एक्शन

US-srael vs Iran War: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इज़रायल और ईरान के बीच जारी युद्ध 19वें दिन और ज्यादा खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। इज़राइल ने अब ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को सीधे निशाना बनाने की धमकी दी है, जिससे संघर्ष और भड़कने के संकेत मिल रहे हैं।

इससे पहले इज़राइल के हमलों में ईरान के वरिष्ठ नेता अली लारिजानी और बसीज कमांडर घोलामरेजा सुलेमानी के मारे जाने का दावा किया गया, जिसके जवाब में ईरान ने तेल अवीव समेत 100 से ज्यादा ठिकानों पर मिसाइलों की बारिश कर दी।

इसी बीच अमेरिका ने भी बड़ा सैन्य कदम उठाते हुए होर्मुज़ जलडमरूमध्य के आसपास ईरानी ठिकानों पर बंकर-बस्टर बम गिराए, ताकि शिपिंग रूट को सुरक्षित रखा जा सके। लगातार बढ़ते हमलों और जवाबी कार्रवाई के बीच अब यह युद्ध पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में लेता दिख रहा है।

 

ईरान से जंग में अलग-थलग पड़े डोनाल्ड ट्रम्प, NATO देशों ने सैन्य मदद से किया इनकार

Israel-US vs Iran War LIVE Updates | Day 18

12:16 PM(9 minutes ago )

लेबनान में इजराइली हमले में सिविल डिफेंस के 11 सदस्य घायल

Posted by: Vipin Tiwari

लेबनान की सिविल डिफेंस ने बताया है कि आज सुबह दक्षिणी शहर नबातियेह में हुए इजराइली हमले में उसके 11 कर्मचारी घायल हो गए। लेबनानी अधिकारियों के अनुसार 2 मार्च से अब तक इजराइल के हमलों में 912 लोगों की मौत हो चुकी है और 10 लाख से अधिक लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं।

12:03 PM(23 minutes ago )

ईरान बोला- जंग के लिए अमेरिका जिम्मेदार

Posted by: Vipin Tiwari

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के लिए अमेरिका जिम्मेदार है। उन्होंने साफ कहा कि यह अमेरिका की जंग है और उसी की वजह से हालात बिगड़े हैं।

अराघची ने यह भी कहा कि ईरान आम लोगों को निशाना नहीं बना रहा है, बल्कि अपने ऊपर हुए हमलों का जवाब दे रहा है। ईरान सिर्फ जवाबी कार्रवाई कर रहा है।

उन्होंने चेतावनी दी कि खाड़ी इलाके में अमेरिका की भारी सैन्य मौजूदगी के कारण हालात और बिगड़ सकते हैं और टकराव बढ़ना तय है।

ईरान के विदेश मंत्री ने यह भी बताया कि होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों के लिए भविष्य में नए नियम बनाए जा सकते हैं। साथ ही उन्होंने फिलहाल सीजफायर से इनकार करते हुए कहा कि ईरान सिर्फ जंग का स्थायी अंत चाहता है, न कि अस्थायी शांति।

11:38 AM(47 minutes ago )

ईरान ने एक व्यक्ति को फांसी दे दी

Posted by: Vipin Tiwari

ईरान ने एक व्यक्ति को फांसी दे दी है, उस पर इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद के लिए जासूसी करने का आरोप था। यह जानकारी ईरान की समाचार एजेंसी तसनीम ने दी है।

11:09 AM(1 hour ago )

Lebanon Crisis: IDF का नया आदेश, ज़हरानी नदी के दक्षिण से लोगों को हटने को कहा

Posted by: Dilip Chaturvedi

इज़राइल ने लेबनान में बढ़ते तनाव के बीच ज़हरानी नदी के दक्षिणी इलाके में रहने वाले नागरिकों को तुरंत क्षेत्र खाली करने का आदेश दिया है।

इज़राइली रक्षा बल (IDF) ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा के लिए नदी के उत्तरी हिस्से की ओर चले जाएं।

यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब सीमा पर हमले तेज हो रहे हैं और इज़राइल संभावित सैन्य कार्रवाई से पहले नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर भेजना चाहता है।

11:06 AM(1 hour ago )

बेरूत में तबाही, 6 की मौत

Posted by: Dilip Chaturvedi

इज़राइली एयरस्ट्राइक में मध्य बेरूत के रिहायशी इलाकों में 6 लोगों की मौत और 24 घायल हुए। हमलों का दायरा अब शहर के केंद्र तक पहुंच गया है।

11:06 AM(1 hour ago )

ईरान के मिसाइल-ड्रोन हमले तेज

Posted by: Dilip Chaturvedi

ईरान ने कई वारहेड वाली मिसाइलों और ड्रोन से इज़राइली शहरों और इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया, जिससे हवाई रक्षा सिस्टम पर दबाव बढ़ा।

11:04 AM(1 hour ago )

Tel Aviv Missile Attack: अफरा-तफरी का वीडियो, 2 की मौत; क्लस्टर बम से तबाही

Posted by: Dilip Chaturvedi

ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल हमले के बाद दक्षिण तेल अवीव में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में धुएं से भरी सड़कों पर आपातकालीन वाहन दौड़ते और कई जगहों पर आग लगती दिखाई दे रही है।

इज़राइली मेडिकल टीमों ने रामत गान इलाके के पास 2 लोगों की मौत की पुष्टि की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हमले में क्लस्टर म्यूनिशन का इस्तेमाल किया गया, जिससे नुकसान और बढ़ गया।

हमले में सैविडोर सेंट्रल रेलवे स्टेशन समेत कई अहम इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है, जो मौजूदा संघर्ष के और खतरनाक होने का संकेत देता है।

11:02 AM(1 hour ago )

Tel Aviv Attack: ‘सड़कों पर तबाही’, ईरानी हमले में MDA कर्मी घायल

Posted by: Dilip Chaturvedi

ईरान के हवाई हमलों के बाद इज़राइल के तेल अवीव में तबाही के दृश्य सामने आए हैं। एक इज़राइली अधिकारी ने बताया कि सड़कों पर भारी नुकसान देखा गया, जिससे हमलों की तीव्रता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

BBC की रिपोर्ट के अनुसार, इज़राइल की राष्ट्रीय आपातकालीन सेवा मागेन डेविड एडोम (MDA) ने पुष्टि की है कि हमलों में कुछ लोग घायल हुए हैं।

MDA के एक प्रवक्ता ने बताया कि Bnei Brak इलाके में एक EMT कर्मी को छर्रे लगने से मामूली चोट आई, जिसे तुरंत इलाज के बाद अस्पताल भेजा गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

10:58 AM(1 hour ago )

video: अमेरिका ने दागे 'बंकर बस्टर', हॉर्मुज की नाकेबंदी तोड़ने को झोंकी ताकत

Posted by: Dilip Chaturvedi

7