Logo
सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने कॉन्स्टेबल और हेड कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार जल्द ही आवेदन प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।

SSB Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने कॉन्स्टेबल और हेड कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार जल्द ही आवेदन प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।

कब से शुरू होंगे आवेदन?
जारी अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 मार्च 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार 20 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। सभी आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

कितने पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1060 पदों को भरा जाएगा, जिनका विवरण इस प्रकार है:

  1. हेड कॉन्स्टेबल – 233 पद
  2. कॉन्स्टेबल – 827 पद

योग्यता क्या होनी चाहिए?
अलग-अलग पदों के लिए योग्यता भी अलग निर्धारित की गई है:
कॉन्स्टेबल पद के लिए:
मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास

संबंधित ट्रेड में ITI या अनुभव
ड्राइविंग पद के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस (HVM)

हेड कॉन्स्टेबल पद के लिए:
10वीं के साथ ITI या 12वीं पास के साथ संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा

आयु सीमा
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 25 से 27 वर्ष (पदानुसार)। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

  1. जनरल / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: ₹100
  2. एससी / एसटी: कोई शुल्क नहीं

चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में चयन के लिए उम्मीदवारों को कई चरणों से गुजरना होगा:

  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
  • शारीरिक मानक परीक्षा (PST)
  • लिखित परीक्षा
  • स्किल टेस्ट / टाइपिंग टेस्ट
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल परीक्षा

कैसे करें आवेदन?
आवेदन शुरू होते ही उम्मीदवार सशस्त्र सीमा बल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन करते समय सभी जरूरी दस्तावेज और जानकारी सही-सही भरना जरूरी है।

7