HP JBT Recruitment 2026: सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार खबर है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने जूनियर बेसिक टीचर (JBT) के 600 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 अप्रैल 2026 तय की गई है।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होना जरूरी है:
- सीनियर सेकेंडरी (12वीं)
- D.El.Ed / 2 वर्षीय JBT कोर्स
- B.El.Ed
- B.Ed / M.Ed
आयु सीमा क्या है?
उम्मीदवार की उम्र 1 जनवरी 2026 के अनुसार:
- न्यूनतम: 18 वर्ष
- अधिकतम: 45 वर्ष
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया कैसी होगी?
इस भर्ती में चयन के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा/कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट देना होगा।
- कुल अंक: 120
- समय: 1.5 घंटे
- प्रश्न: सभी बहुविकल्पीय (MCQ)
कटऑफ अंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों को मेरिट के आधार पर चयनित किया जाएगा।
आवेदन कैसे करें?
- फॉर्म भरने के लिए ये आसान स्टेप्स फॉलो करें:
- HPRCA की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
- होम पेज पर “Apply/Login” पर क्लिक करें
- Applicant ऑप्शन चुनकर जरूरी जानकारी भरें
- आवेदन शुल्क जमा करें
- फॉर्म सबमिट करके प्रिंटआउट सुरक्षित रखें










