मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव ने अब और खतरनाक मोड़ ले लिया है। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष में अब यमन की भी एंट्री हो गई है। ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

बीरशेबा में गूंजे सायरन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यमन से दागी गई मिसाइल के कारण दक्षिणी इजरायल के बीरशेबा और आसपास के इलाकों में सायरन बजने लगे। लोग अचानक अलर्ट हो गए और सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। इजरायली सेना ने पुष्टि की है कि उसने यमन से मिसाइल लॉन्च की पहचान कर ली है और उसे रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं।

जंग में हूतियों का पहला हमला
बताया जा रहा है कि मौजूदा संघर्ष के दौरान यह पहली बार है जब यमन के हूती विद्रोहियों ने सीधे इजरायल पर हमला किया है। इससे पहले उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर कोई देश ईरान के खिलाफ युद्ध में अमेरिका और इजरायल का साथ देता है, तो वे हस्तक्षेप करेंगे।

पूरी रात जारी रहे हमले
सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक इजरायल के कई हिस्सों में तीन बार सायरन बज चुके हैं। बीरशेबा के अलावा देश के प्रमुख परमाणु अनुसंधान केंद्र के पास भी अलर्ट जारी किया गया। इसी दौरान ईरान और हिज्बुल्लाह की ओर से भी इजरायल पर लगातार हमले जारी रहे, जिससे हालात और ज्यादा तनावपूर्ण हो गए हैं।