Logo
election banner
Indian student Gurashman Singh Bhatia found dead in London lake: पंजाब के जालंधर के मॉडल टाउन के रहने वाले गुरशमन सिंह भाटिया पिछले साल दिसंबर में लंदन गए थे। इस समय वह लॉफबोरो यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन (एमएससी) कर रहे थे।

Indian student Gurashman Singh Bhatia found dead in London lake: लंदन में एक हफ्ते से लापता भारतीय छात्र गुरशमन सिंह भाटिया का शव कैनरी घाट क्षेत्र की एक झील में मिला। गुरशमन 14 दिसंबर को दोस्तों के साथ रात बिताने के बाद लापता हो गया था। फिलहाल  यूनाइटेड किंगडम की मेट्रोपॉलिटन पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस अब छात्र की अंतिम लोकेशन और गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

जालंधर का रहने वाला था छात्र 
पंजाब के जालंधर के मॉडल टाउन के रहने वाले गुरशमन सिंह भाटिया पिछले साल दिसंबर में लंदन गए थे। इस समय वह लॉफबोरो यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन (एमएससी) कर रहे थे। 15 दिसंबर को गुरशमन का बर्थडे था। उन्होंने पूर्वी लंदन के कैरी वॉर्फ में पार्टी रखी थी। जहां वे दोस्तों संग गए थे। इसके बाद से वे लापता हो गए। इसके बाद उनका शव 19 दिसंबर को झील से पुलिस ने बरामद किया। शव को गोताखोरों की मदद से निकाला गया। 

मनजिंदर सिरसा ने विदेश मंत्री के समक्ष उठाया था मामला
गुरशमन सिंह भाटिया का मामला भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के समक्ष भी उठाया था। मनजिंदर सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि छात्र जीएस भाटिया के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं। वाहेगुरु इस भारी क्षति पर शोक व्यक्त करने वाले उनके माता-पिता को शक्ति प्रदान करें।

नवंबर में भी एक स्टूडेंट मिला था मृत
नवंबर में एक और 23 वर्षीय भारतीय छात्र ब्रिटेन में लापता हो गया था। बाद में उसका शव टेम्स नदी में मिला। उसकी शिनाख्त मितकुमार पटेल के रूप में की गई थी। वह सितंबर में हायर एजुकेशन के लिए यूके आया था और 17 नवंबर को उसके लापता होने की सूचना मिली थी मेट्रोपॉलिटन पुलिस को 21 नवंबर को पूर्वी लंदन के कैनरी घाट क्षेत्र के पास टेम्स नदी में उसका शव मिला।
 

jindal steel Ad
5379487