डेनमार्क की महारानी Queen Margrethe II ने Live TV पर पद छोड़ने का ऐलान कर चौंकाया, अब इस शख्स को मिलेगा सिंहासन

World News Denmark Queen Abdication: डेनमार्क की महारानी Queen Margrethe II (मार्ग्रेथ द्वितीय) ने साल के आखिरी दिन अपना पद त्यागने की घोषणा करते हुए सभी को चौंका दिया है। लाइव टीवी पर आते हुए अचानक ही महारानी मार्ग्रेथ ने पद से हटने का ऐलान कर दिया। वे अपने पद से 14 जनवरी 2024 को हटेंगी। बता दें कि डेनमार्क में बीते 52 सालों से मार्ग्रेथ महारानी थीं, 83 साल की उम्र में उन्होंने पद त्यागने का निर्णय लिया है। वे साल 1972 में महारानी चुनी गईं थी। इस सरप्राइज़ अनाउंसमेंट को उन्होंने ट्रेडिशनल न्यू ईयर ईव स्पीच के दौरान किया।
बेटे को सौंपेंगी राजगद्दी
पद त्यागने की घोषणा करते हुए क्वीन मार्ग्रेथ द्वितीय ने अपने बेटे मेटे फ्रेडरिकसन को गद्दी सौंपने का ऐलान भी किया। अपनी स्पीच में उन्होंने कहा कि 'मैंने तय किया है कि ये अब सही समय है। 14 जनवरी 2024 को 52 साल के बाद मैं डेनमार्क की क्वीन के पद को त्याग दूंगी जो कि मुझे अपने पिता के वारिस के तौर पर मिला था। मैं अपना सिंहासन अपने बेटे क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक के लिए छोड़ रही हूं।'
59 लाख लोगों ने सुनी स्पीच
क्वीन मार्ग्रेथ द्वितीय की पद त्यागने वाली स्पीच को डेनमार्क के 59 लाख लोगों ने लाइव टीवी के दौरान सुना। बता दें कि ब्रिटेन की रानी एलिजाबेथ द्वितीय के सितंबर 2022 में निधन के बाद रानी मार्ग्रेथ यूरोप की सबसे ज्यादा वक्त तक रहने वाली महारानी बन गई हैं। क्वीन मार्ग्रेथ का जन्म 1940 में हुआ था और वे 31 साल की उम्र में अपने पिता की उत्तराधिकारी बन गईं थी।
साल 1967 मं उनकी शादी फ्रांस के डिप्लोमेट हेनरी डे लेबोर्डे डे मोनपेजेट से हुई थी। हेनरी का निधन साल 2018 में हुआ था। क्वीन मार्ग्रेथ द्वितीय और हेनरी के दो लड़के हैं। क्राउन प्रिंस फ्रेडेरिक जो कि किंग फ्रेडेरिक X बनेंगे और प्रिंस जोआचिम। फ्रेडरिक की शादी साल 2024 में मेरी एलिजाबेथ डोनाल्डसन से हुई है जो कि एक ऑस्ट्रेलियन हैं।
