A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

कनाडा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के उत्तर-पूर्वी इलाके में स्थित एक हाई स्कूल में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि पुलिस ने मौके पर ही शूटर को मार गिराया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) के स्टाफ सार्जेंट क्रिस क्लार्क ने पुष्टि की कि यह गोलीबारी ब्रिटिश कोलंबिया के पीस क्षेत्र में स्थित टम्बलर रिज सेकेंडरी स्कूल में हुई। पुलिस के अनुसार, हमले में कुल 10 लोगों की जान गई, जिनमें 9 पीड़ित और एक संदिग्ध हमलावर शामिल है।

स्कूल और आसपास के इलाकों में मिले शव
कनाडा की मीडिया संस्था CBC न्यूज के मुताबिक, फायरिंग की इस घटना में छह लोगों के शव स्कूल के अंदर से बरामद किए गए। इसके अलावा, दो अन्य लोग एक नजदीकी घर में मृत पाए गए, जिसे पुलिस इस हमले से जुड़ा मान रही है। एक व्यक्ति की मौत अस्पताल ले जाते समय हुई, जबकि संदिग्ध शूटर की भी मौके पर ही मौत हो गई।

25 से ज्यादा लोग घायल, मेडिकल सेंटर में इलाज
पुलिस के हवाले से CBC न्यूज ने बताया कि स्थानीय मेडिकल सेंटर में 25 से अधिक लोगों की चोटों की जांच की जा रही है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। एहतियातन पूरे इलाके के स्कूलों को बंद कर दिया गया है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

फिलहाल पुलिस हमले के कारणों और शूटर की पहचान को लेकर जांच कर रही है। इस घटना ने एक बार फिर कनाडा में स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।