TVS ने सिर्फ 49999 रुपये में लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर, देखें रेंज और फीचर्स

19 Mar 2026

TVS ने ऑर्बिटर V1 लॉन्च कर दिया है, जो ब्रांड का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर बन गया है

BaaS (Battery-as-a-Service) के साथ इसकी शुरुआती कीमत सिर्फ 49,999 रूपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है

इसमें 1.8kWh बैटरी मिलती है, जो लगभग 86km (IDC) तक चल सकती है

यह स्कूटर सिर्फ 2 घंटे 20 मिनट में 0-80% तक चार्ज हो जाता है जो शहर के लिए बढ़िया है

इसकी LCD डिस्प्ले, मोबाइल ऐप कनेक्टिविटी, OTA अपडेट – सब कुछ वैसा ही जैसा V2 में है

ऑर्बिटर V1  में 845mm लंबी सीट और 34 लीटर अंडरसीट स्टोरेज — रोज़मर्रा के काम के लिए बढ़िया है

TVS Motor Company का ऑर्बिटर V1 आपको करीब 84,500 रूपये (एक्स-शोरूम) में मिलेगा, जो V2 से काफी सस्ता है