19 Mar 2026
Suzuki Motor Corporation ने जर्मनी के लिए Katana LE लॉन्च की है, जो सिर्फ 45 यूनिट्स में उपलब्ध होगी
इस खास वर्जन को “Katana LE” नाम दिया गया है, जो स्टैंडर्ड मॉडल से अलग पहचान बनाता है
बाइक का बेस डिजाइन वही रखा गया है, लेकिन सिल्वर बॉडी और ब्रॉन्ज व्हील्स इसे प्रीमियम टच देते हैं
जहां इसके स्टैंडर्ड मॉडल में बॉडी कलर मिलता है, वहीं LE में ब्लैक फिनिश टेल सेक्शन इसे ज्यादा स्पोर्टी बनाता है
इसमें स्लिप-ऑन रोड-लीगल Akrapovič एग्जॉस्ट दिया गया है, जो आवाज को और दमदार बनाता है
इसमें 999cc, लिक्विड-कूल्ड, 4-सिलेंडर इंजन पहले जैसा ही है, जो 152hp पावर और 106Nm टॉर्क देता है
इसके LE वर्जन में भी वही सेटअप है जो स्टैंडर्ड कटाना में मिलता है, जिससे राइड क्वालिटी जानी-पहचानी रहती है
Katana LE की कीमत करीब 15,045 यूरो (लगभग 16.11 लाख रूपये ) है, जो स्टैंडर्ड मॉडल से ज्यादा है