सिर्फ 1.5 लाख रुपये में बुक करें मर्सिडीज-बेंज की नई ईवी कार, देखें रेंज और कीमत

18 Mar 2026

नई CLA इलेक्ट्रिक सेडान की बुकिंग अब खुल चुकी है, जहां ग्राहक 1.5 लाख रुपये देकर अपना मॉडल रिजर्व कर सकते हैं

इस बार आपको मिलेगा डबल ऑप्शन – CLA 250+ लॉन्ग रेंज और नया CLA 200 स्टैंडर्ड रेंज

लॉन्ग रेंज वेरिएंट की डिलिवरी अप्रैल 2026 के अंत से शुरू होगी, जबकि स्टैंडर्ड वर्जन जून 2026 से मिलने लगेगा

CLA 200 स्टैंडर्ड रेंज की कीमत करीब 55 लाख रुपये और CLA 250+ लगभग 59 लाख रुपये तक जा सकती है

CLA 250+ लॉन्ग रेंज एक बार चार्ज में करीब 792 किमी तक जा सकती है, जबकि CLA 200 लगभग 542 किमी तक

240kW DC चार्जर से लॉन्ग रेंज मॉडल करीब 400 किमी और स्टैंडर्ड मॉडल करीब 320 किमी तक की रेंज चार्ज कर सकता है

इसकी आरामदायक सीट्स, स्पोर्ट्स लेदर स्टीयरिंग और मल्टीपल डिजाइन ट्रिम्स इसे और खास बनाते हैं