Audi ने भारत में लॉन्च की 4.1 सेकंड में 100Km/h की स्पीड वाली दमदार कार, देखें

18 Mar 2026

Audi ने भारतीय बाजार में अपनी लग्जरी कार SUV SQ8 को लॉन्च कर दिया है

Audi ने इस कार की कीमत 1.78 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) रुपये रखी है जो Q8 और RS Q8 के बीच का परफेक्ट बैलेंस पेश करती है

नई Audi SQ8 में वही 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन मिलता है जो Audi RS Q8 में दिया गया है

यह SUV सिर्फ 4.1 सेकंड में 0-100 km/h की स्पीड पकड़ लेती है और इलेक्ट्रॉनिक लिमिट के साथ इसकी टॉप स्पीड 250 km/h तक है

इस कार में एडाप्टिव एयर सस्पेंशन, रियर एक्सल स्टीयरिंग, स्पोर्ट डिफरेंशियल, एक्टिव रोल स्टेबिलाइजेशन जैसे फीचर्स से लैस किया गया है

वही इस साथ में मैट्रिक्स LED हेडलाइट्स, बड़े एयर इनटेक्स, 21-इंच अलॉय व्हील्स (23-इंच ऑप्शन), सिल्वर ORVM और क्रोम विंडो लाइन,कनेक्टेड OLED टेललाइट्स जैसी सुविधाएं मिलने वाली है

वही इसमें ब्लैक थीम, 3 स्क्रीन सेटअप और Bang & Olufsen साउंड सिस्टम इसे हाई-एंड बनाते हैं

इसमें सेफ्टी के लिए लेवल-2 ADAS, 360° कैमरा, मल्टी एयरबैग और TPMS जैसे फीचर्स मिलते है

कंपनी ने इस कार में 8 आकर्षक कलर विकल्प दिया है जिसको ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार बुक कर सकते है