होली का त्योहार बस कुछ ही दिनों में आने वाला है। 25 मार्च को पूरे देश में होली का पर्व धूम-धाम से मनाया जाएगा।
अगर आपको भी होल पर कैमिकल युक्त रंगों से एलर्जी है, तो इन आसान तरीकों से आप घर पर ही नेचुरल होली के रंग बना सकते हैं। नोट करलें Tips
गुलाबी रंग: इसे बनाने के लिए चुकंदर को कीस ले और धूप में सुखाने रख दें। अच्छे से सूख जाने पर मिक्सी में पीस लें। अब इस पाउडर को चावल के आटे या अरारोट पाउडर में मिलएं।
पीला रंग: इसे लिए हल्दी पाउडर को आरारोट या घर में रखा हुआ टैल्कम पाउडर में मिलाकर बना सकते हैं।
लाल रंग: बाजार में मिलने वाला खाने वाले रंग से लाल रंग बना सकते हैं। लाल फूड कलर को अरारोट पाउटर में मिक्स करले। कुछ बूंदे इत्र की भी डाल सकते हैं।
हरा रंग: हरे रंग का फूड कलर भी आसानी से मार्केट में उपलब्ध है। इसे टैल्कम पाउडर या कॉर्न स्टार्च पाउडर में मिलाकर बना सकते हैं।
केसरिया रंग: इसके लिए संतरे के छिलके या टेसू के फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन्हें अच्छे से धूप में सुखाकर मिक्सर में पीस लें। फिर बेसन या अरारोट पाउडर में मिलाकर बना लें।