होली के पक्के रंग जल्दी छुटाने के 5 आसान Tips

होली पर लोग एक-दूसरे के चेहरे पर रंग लगाकर खुशी जाहिर करते हैं। पर आजकल बाजार में कैमिकल युक्त रंग मिलते हैं जो स्किन पर गहरा प्रभाव छोड़ देते हैं।
इन रंगों को छुड़ाने में कई दिनों तक काफी मशक्कत करनी पड़ती है। इसके लिए हम आपको बताने जा रहे हैं, होली पर पक्के रंगों को छुटाने के 7 आसान टिप्स।
1. एक चम्मच बेसन में दही, चुटकीभर हल्दी और नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगा लें और 10-15 मिनट के लिए ड्राइ होने दें। फिर हाथों से रगड़कर उबटन हटाएं और पानी से धो लें। इससे रंग जल्दी छूटता है।
2. खीरे के रस में एलोविरा जेल और नींबू की कुछ बूंदे मिलाकर चेहरे पर पेस्ट लगाएं। 10-15 बाद पानी से धो लें। इसे काफई हद तक रंग छूटता है।
3. मुल्तानी मिट्टी में 2 चम्मच कच्चा दूध और कुछ बूंदे गुलाब जल की मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं। सूख जाने पर अच्छे से धो ले। इससे स्किन पर लगे पक्के रंग निकलते हैं।
4. जिंक ऑक्साइड और कैस्टर ऑयल का लेप चेहरे पर लगाएं। हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज देते हुए रगड़कर पानी से धोलें। फिर साबुन या फेस वॉश से अच्छे से चेहरा साफ करें।
5. वेक्स रिमूविंग ऑयल से भी पक्के रंग निकाल सकते हैं। इसे चेहरे पर लगाकर मालिश करें और हथों से रगड़ते हुए रंग छुटाएं। इसके अलावा नारियल तेल या ऑलिव ऑयल का भी इस्तमाल कर सकते हैं।
More Stories