Holi 2024: इस होली घर पर बनाएं ये स्वादिष्ट पकवान

रंगो का पर्व होली का त्योहार पूरे देशभर में धूम-धाम से मनाया जाता है। इस साल 25 मार्च को होली मनाई जाएगी।
होली के त्योहार पर घरों में स्वादिष्ट पकवान और टेस्टी डिशेज़ बनाई जाती हैं। ऐसे में आप भी इस त्योहार पर कुछ स्पेशल पकवान घर पर बनाकर अपने मेहमानों को खिला सकते हैं।
अधिकतर भारतीय पकवानों में गुजिया सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। आप भी घर में मेवा-सूजी या मूंग दाल की गुजिया बनाकर अपने गेस्ट से तारीफें लूट सकती हैं।
मीठे में मालपुआ भी खूब पंसद किया जाता है। घी, चीनी, मावा और खोया से बना मालपुआ खाने में स्वादिष्ट तो लगता ही है, साथ ही ये पकवान की शोभा भी बढ़ाता है।
होली पर दही भल्ले भी खूब बनाए जाते हैं। खट्टी-मीठी और तीखी चटनी से दही भल्ले (दही बड़े) का टेस्ट और भी बढ़ जता है।
स्नैक्स के लिए पानी पूरी भी होली के लिए बेस्ट ऑप्शन है। होली पार्टी में अपने स्वाद में चटपटा खाने के लिए घर पर ही आसान तरीके से पानी-पूरी बना सकते हैं।
कुछ तीखा और हल्का खाना चाहते हैं तो होली पर प्याज, आलू या पनीर के पकौड़े भी बना सकते हैं। ये कम समय में बनकर भी तैयार हो जाते हैं।
ठंडाई के बिना तो होली अधूरी रहती है। बाजार में आसानी से गुलाब, केसर, बादाम जैसे कई फ्लेवर के ठंडाई या शरबत उपलब्ध हैं। घर पर ही आसान तरीके ठंडाई बनाकर होली एंजॉय कर सकते हैं।
More Stories