घर पर पिज्जा कैसे बनाएं

पिज्जा को बनाने के लिए कई चीजों को पहले से एक स्थान पर रख लें। फिर बनाने की शुरुआत करें।
पिज्जा बेस, सॉस, मोजरेला चीज, ऑरिगेनो, चिली फ्लेक्स, कटी हुई शिमला मिर्च, प्याज, टमाटर, कोर्न और पनीर को शामिल करें।
पिज्जा को बनाने के लिए सबसे पहले पिज्जा बेस पर पिज्जा सॉस लगाएं, पिज्जा सॉस के ऊपर मोजरेला चीज फैलाएं।
अब चीज के ऊपर टॉपिंग्स डालें। अगर आपको चीज बर्स्ट पिज्जा पसंद है, तो आप टॉपिंग्स के ऊपर भी चीज ग्रेट कर सकते हैं।
अगर आप ओवन में बना रहे हैं, तो 180 डिग्री पर प्री हीट करके 10 मिनट के लिए रख दें।
तवे पर बना रहे हैं तो तवे पर हल्का सा तेल लगाकर उसे चीज मेल्ट यानी की पिज्जा बेस हल्का ब्राउन होने तक पकाएं।
अब पिज्जा बनकर तैयार है। आप उसे सर्व करते समय चिली फ्लेक्स और ऑरिगेनो डालें।
More Stories