Benefits Of Curd: जानें किस बर्तन में दही जमाना और खाना होता है फायदेमंद
25-05-23
Social Media
गर्मियों के मौसम में दही खाना हमारी सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। ऐसे में लोग अपने घरों में ही दही जमाते हैं।
बाजारों की जगह घर में जमे दही का स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है। इसके साथ ही, यह दही पैकेट वाले दही से ज्यादा फायदेमंद होता है।
ऐसे में हर घर के अंदर लोग अलग-अलग तरह के बर्तनों में दही जमाते हैं। हालांकि, ज्यादातर घरों में दही को स्टील के बर्तनों में जमाया जाता है।
यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि आपको कांच, स्टील और अन्य किसी बर्तन में दही जमाने की जगह, मिट्टी के बर्तन का इस्तेमाल करना चाहिए।
मिट्टी के बर्तन में दही एसिडिक या खट्टा नहीं होता है। इसके साथ ही मिटटी के बर्तनों में दही जल्दी से खराब नहीं होता है।
इसके अलावा, मैग्नीशियम, आयरन और सल्फर जैसे पोषक तत्वों से भरपूर मिट्टी के बर्तन दही को जमाने के लिए बेहतरीन ऑप्शन है।