Logo
election banner
हाल ही में बैंकॉक से लंदन जा रही एक फ्लाइट में पैसेंजर ने जमकर बवाल किया। इतना ही नहीं, उसने अटेंडेंट को मुक्का मारकर जमीन पर गिरा दिया। घटना का वीडियो सामने आया है।

फ्लाइट में देरी होने पर हंगामा और मारपीट की घटना कई बार देखी और सुनी गई हैं। लेकिन ब्रिटेन के एक नागरिक बैंकॉक से लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर जा रही फ्लाइट में पहले हंगामा फिर मारपीट कर दी। ब्रिटिश नागरिक ने वॉशरूम में जमकर हंगामा किया। वहां तोड़फोड़ मचाई। इसके बाद वह 

वॉशरूम से बिना शर्ट पहने बाहर निकला और फ्लाइट अटेंडेंट को जोर से मुक्का मार दिया, जिससे कर्मचारी जमीन पर ही गिर गया। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। फ्लाइट में मौजूद बाकी लोगों ने उसे रोकने की भी बहुत कोशिश की। फ्लाइट में ही मौजूद एक यात्री ने इस घटना का वीडियो बनाया और अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

महिला वीडियो में कहती है कि वो शख्स पहले वॉशरूम में था और अचानक वहां जोर-जोर से चिल्लाने लग गया। वो दरवाजे को तोड़ने की कोशिश कर रहा था। आगे महिला बताती है कि एक वृद्ध शख्स ने उसे टॉयलेट से बाहर निकलने में मदद की। वहां से बाहर निकलते ही उसने एक अटेंडेंट को जोर से मुक्का मारा और पिटाई कर दी। महिला अनुमान लगा रही थी कि शायद अटेंडेंट की नाक भी टूट गई है। वीडियो में आप देखेंगे कि वो शख्स काफी जोर से अटेंडेट को मारता है।

A 35yo unruly British man was arrested after his flight from Bangkok to London Heathrow landed following a cowardly attack on a Thai Airways member of staff.

The man went berserk minutes after the flight took off on Feb 7 and proceeded to smash up the aircraft’s toilet. pic.twitter.com/k391Ab5Phs

फ्लाइट मोड़ने की नौबत आई

लगातार हो रहे हंगामे के बीच ये घोषणा भी की गई अगर हंगामा कर रहा व्यक्ति में सुधार नहीं होता तो फ्लाइट को दुबई ले जाया जाएगा। हालांकि उस शख्स के बुरे व्यवहार के बीच किसी तरह फ्लाइट को अपने डेस्टिनेशन तक पहुंचाया गया। वीडियो में कुछ लोग उसे पकड़े भी नजर आ रहे हैं।

पुलिस ने गिरफ्तार किया 

फ्लाइट के लंदन में लैंड होते ही शख्स को पुलिस के हवाले कर दिया गया। शख्स के ऊपर फ्लाइट अटेंडेंट को पीटने और फ्लाइट को खतरे में डालने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। यह घटना 7 फरवरी की है लेकिन अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

5379487