Akshay Kumar ने दिया मुंबई के ट्रैफिक को चकमा! मुंबई मेट्रो में सफर करते आए नज़र, वायरल हुआ VIDEO

akshay kumar
X
अक्षय कुमार मुंबई मेट्रो में सफर करते नजर आए।
Akshay Kumar Viral Video: मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार हाल ही में मुंबई मेट्रो में सफर करते नजर आए। उनका इस दौरान बनाया गया वीडियो वायरल हो रहा है।

Akshay Kumar Viral Video: मुंबई ट्रैफिक में अगर कोई फंस जाए तो उसे घर पहुंचने में घंटों लग सकते हैं। आम हो या खास सभी कभी न कभी इस मुश्किल का सामना करते ही हैं। हाल ही में मशहूर एक्टर अक्षय कुमार Akshay Kumar भी मुंबई के ट्रैफिक को चकमा देते नजर आए। दरअसल, मुंबई के ट्रैफिक में फंसने से बचने के लिए मिस्टर खिलाड़ी ने मुंबई मेट्रो में सफर किया। अक्षय की इस जर्नी का वीडियो बनाकर किसी फैन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इसके बाद ये वीडियो काफी वायरल होने लगा है।

मेट्रो में नहीं पहचान सके यात्री
मुंबई मेट्रो में वैसे तो अक्सर कई सेलेब्रिटीज़ सफर करते हैं, लेकिन उनके साथ ज्यादातर फैंस का जमावड़ा नजर आता है। अक्षय कुमार के मामले में ऐसा नजर नहीं आया। वो मेट्रो के जिस कोच में सफर कर रहे थे, वहां मौजूद ज्यादातर लोग उन्हें पहचान नहीं सके। हालांकि उनके किसी को-पैसेंजर ने ही अक्षय कुमार का 11 सेकंड का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

प्रोड्यूसर दिनेश विजान के साथ थे अक्षय
इंस्टाग्राम पर ये वीडियो अकाउंट (@AKFansGroup) से शेयर किया गया है। इस वीडियो में अक्षय कुमार ब्लैक हुडी और लोअर पहने दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने काफी टोपी भी लगा रखी है। अक्षय ने मुंह पर मास्क भी लगाया हुआ था, इसी वजह से ज्यादातर लोग उन्हें पहचान नहीं सके। अक्षय के साथ इस सफर के दौरान प्रोड्यूसर दिनेश विजान भी सफर करते दिखाई दिए।

ये पहला मौका नहीं है जब अक्षय कुमार मेट्रो ट्रेन में स्पॉट हुए हैं। इसके पहले फरवरी 2023 में भी अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म सेल्फी का प्रमोशन करने के लिए मेट्रो ट्रेन का सफर किया था। मुंबई ट्रैफिक से बचने के लिए अक्षय कुमार के अलावा कई सेलेब्रेटीज भी ट्रेन, बस, टैक्सी या रिक्शा में सफर करते नजर आ चुके हैं। इनमें अमिताभ बच्चन से लेकर श्रद्धा कपूर, नवाजुद्दीन सिद्दिकी और कई अन्य शामिल हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story