सबसे बड़ा सवाल: पहले मुर्गी आई या अंडा? वैज्ञानिकों ने इस पहेली को सुलझाने का किया दावा; जानें सच

Which came first the chicken or the egg?
X
Which came first the chicken or the egg?
Chicken or Egg Came first: वैज्ञानिकों का मानना है कि हालिया रिसर्च से यह संकेत मिला कि कठोर खोल वाले अंडे, जैसे मुर्गी के अंडे करीब 30 करोड़ साल पहले विकसित हुए थे।

Chicken or Egg Came first: पहले मुर्गी आई या अंडा? प्रकृति के विकास के साथ जन्मे इस सवाल का जवाब मिलने वाला है। जिनेवा यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों के मुताबिक, अंडे की प्रजनन कोशिकाओं के मूल तत्व मुर्गियों के विकास से बहुत पहले धरती पर मौजूद थे। उन्होंने 2017 में हवाई के समुद्री तलछट में खोजी गई क्रोमोस्पाइरा पर्किंस्की नामक एक एकल-कोशिकीय (सिंगल सेल) प्रजाति का अध्ययन किया। इसके अस्तित्व के प्रमाण एक अरब साल से अधिक पुराने माने जा रहे हैं, जो पहले जानवरों के अस्तित्व से भी पहले के हैं।

धरती पर जानवरों के आने से पहले मौजूद थीं ये प्रजाति

  • शोधकर्ताओं ने पाया कि यह प्रजाति बहुकोशिकीय संरचनाएं बनाती है, जो जानवरों के भ्रूण जैसी होती हैं। इस खोज से संकेत मिलता है कि प्राकृतिक तौर पर अंडों के विकास के लिए आवश्यक आनुवंशिक संरचना जानवरों के उदय से पहले ही मौजूद थी।
  • शोधकर्ता ओमाया दुदिन ने बताया, "क्रोमोस्पाइरा पर्किंस्की एक एकल-कोशिकीय प्रजाति है, लेकिन इसमें बहुकोशिकीय समन्वय और विभेदन प्रक्रिया पहले से ही देखी जाती है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह प्रक्रियाएं धरती पर जानवरों के आने से पहले ही मौजूद थीं।"

'मुर्गी जैसे अंडे करीब 30 करोड़ साल पहले विकसित हुए'
पहले के शोध से यह भी संकेत मिलता है कि कठोर खोल वाले अंडे, जैसे मुर्गी के अंडे करीब 30 करोड़ साल पहले विकसित हुए थे। स्टडी की लेखिका मरीन ओलिवेटा का कहना है, "यह बेहद रोमांचक है कि हाल ही में खोजी गई एक प्रजाति हमें एक अरब साल पीछे ले जाकर विकास को समझने में मदद करती है।"

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story