Christmas 2024 Songs: क्रिसमस पर मनाएं जश्न, पार्टी में बजाएं ये 10 बेहतरीन गाने 

Merry Christmas 2024
X
Merry Christmas 2024
Merry Christmas 2024: क्रिसमस का त्योहार 25 दिसंबर को है। यह खुशी, गर्मजोशी और उत्सव का समय होता है।

Merry Christmas 2024: क्रिसमस का त्योहार 25 दिसंबर को है। यह खुशी, गर्मजोशी और उत्सव का समय होता है। जो यीशु मसीह के जन्म की याद में मनाया जाता है। इस खास मौके पर परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर पुराने समय की यादों को ताज़ा करने, खुशियाँ मनाने और साथ गाने-बजाने का आनंद लिया जाता है। क्रिसमस के गाने हमेशा से इस त्योहार बजते हैं। इन गानों की धुनों में एक जादू होता है जो हमें एकता, प्रेम और त्याग की भावना से जोड़ता है।

इस क्रिसमस सुनें 10 बेहतरीन गाने:

SNo. Song Name Artist Name Genre
1 Last Christmas Wham! Pop
2 Rockin’ Around the Christmas Tree Brenda Lee Country
3 All I Want For Christmas Is You Mariah Carey Pop
4 Snowman Sia Pop
5 It’s Beginning to Look A Lot Like Christmas
Michael Bublé Jazz
6 Santa Tell Me Ariana Grande Pop/R&B
7 A Nonsense Christmas Sabrina Carpenter Pop
8 Holly Jolly Christmas Michael Bublé Jazz
9 Jingle Bell Rock Bobby Helms Rock
10 Christmas Lights Coldplay Pop/R&B Soul

पुराने गाने जो आपके दिलों में बस गए
Last Christmas (Wham!) – 1984 में रिलीज़ हुआ यह गाना आज भी हमारे दिलों में खास जगह बनाए हुए है। इसके बोल और धुन की हमेशा मांग रहती है, और यह हर क्रिसमस पार्टी में सुनाई देता है।

Rockin’ Around the Christmas Tree (Brenda Lee) – यह कंट्री जॉनर का गाना हर उम्र के लोगों के लिए परफेक्ट है। इसकी मस्ती और ऊर्जा आपको तुरंत नाचने पर मजबूर कर देगी।

All I Want for Christmas Is You (Mariah Carey) – यह पॉप क्लासिक गाना हर किसी की क्रिसमस प्ले लिस्ट में शामिल रहता है। मारिया के इस गाने के बिना क्रिसमस अधूरा सा लगता है।

Snowman (Sia) – सिया का यह गाना भी एक ताजगी लेकर आता है, जो आपको ठंडे मौसम में गर्माहट का एहसास कराता है।

It’s Beginning to Look A Lot Like Christmas (Michael Bublé) – मायकल की आवाज में यह जैज़ गाना क्रिसमस की शान और आनंद को बखूबी दर्शाता है। इन गानों के साथ इस क्रिसमस सीजन को और भी खास बनाएं, और अपने दोस्तों और परिवार के साथ मिलकर त्योहारी उत्सव का पूरा मजा लें।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story