मुंबई में 75 लाख का 2 BHK फ्लैट, VIDEO देख यूजर ने लिखा- इतनी जगह में तो हमारी भैंस रहती है

2 BHK Flat of 323 Sqft Cost 75 Lacs In Mumbai
X
मुंबई के कांदिवली में 323 स्क्वेयर फीट में बने 2 BHK फ्लेट की कीमत 75 लाख है।
चकाचौंध से भरी मुंबई में रहना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। यहां हर चीज के दाम किसी आम व्यक्ति के बस की बात नहीं है। हाल ही में एक वीडियो वायर हुआ जिसमें एक लड़की BHK फ्लैट का प्रचार कर रही है, उसने बताया कि इस फ्लैट की कीमत 75 लाख रुपए हैं।

देश की आर्थिक राजधानी और मायानगरी मुंबई में रियल एस्टेट प्रॉपर्टी की कीमतें देश के बाकी शहरों से बहुत अधिक हैं। बाकी शहरों के मुकाबले मुंबई में घर ढूंढना और खरीद पाना बहुत बड़ी बात मानी जाती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर इसका एक उदाहरण नजर आया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, कांदिवली में महज 323 स्कॉयर फीट में बने 2 BHK फ्लैट की कीमत जानकर आपका दिमाग घूम जाएगा। बिल्कुल छोटे से इस फ्लैट की कीमत बिल्डर ने 75 लाख रुपए रखी है। वीडियो में फ्लैट का साइज देखने के बाद कीमत बड़ी ही चौंकाने वाली लगती है। X पर एक यूजर @systemstrader1 ने फ्लैट का वीडियो पोस्ट किया है। उसने लिखा है- यह सिर्फ मुंबई में ही पॉसिबल है। 323 स्कॉयर फीट में 2 BHK।

वीडियो में एक युवती पूरे फ्लैट की पूरी डिटेल बता रही है। युवती कह रही है कि अगर आप कांदिवली में 2 BHK ढूंढ रहे हैं, लेकिन बजट 1 BHK खरीदने लायक है तो आप इसे फ्लेट को खरीद सकते हैं। कम जगह में घर को बहुत अच्छे से डिजाइन किया गया है। लोग इस वीडियो पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन

यूजर ने लिखा- इतनी जगह में हमारी भैंस रहती है

एक यूजर ने लिखा है- 323 स्कॉयर फीट ? गांव में इतने में भैंस रहती है। एक दूसरे यूजर ने लिखा है- कल्पना कीजिए कि खली यहां रहने आ जाए। एक शख्स ने कॉमेंट किया है- ये बेडरुम में बेड लगाने की जगह किधर है। दूसरे शख्स ने लिखा है- यही हर जगह का हाल है। बेंगलुरु में भी इसी कीमत पर फ्लैट मिलता है।

घर देखकर घुटने लगा दम

एक युवक ने लिखा है- देखकर ही सफोकेशन होने लगा भाई। कई यूजर्स ने तो इसे दिनदहाड़े लूट तक कह दिया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story