Samsung Galaxy F17 5G: सिर्फ ₹13,999 में लॉन्च, मिलेगी 5,000mAh बैटरी, Gemini Live और 6 साल तक अपडेट

Samsung Galaxy F17 5G Launched
Samsung Galaxy F17 5G Launched: सैमसंग ने भारत में आज (11 सितंबर) अपना नया सस्ता फोन Samsung Galaxy F17 5G लॉन्च किया है। किफायती कीमत पर आने वाला यह हैंडसेट स्टाइलिश डिजाइन और शानदार फीचर्स से लैस है। फोन में पावरफुल 5,000mAh बैटरी और Exynos 1330 प्रोसेसर मिलता है, जो 5nm बेस्ड है।
स्मार्ट फीचर्स के लिए डिवाइस में Circle to Search और Gemini Live का सपोर्ट मिलता है। फोटोग्राफी के लिए 50Mp का शानदार कैमरा दिया गया है। आइए अब एक नजर फोन की कीमत पर भी डालें।
Samsung Galaxy F17 5G: भारत में कीमत
Samsung Galaxy F17 5G की भारत में कीमत 4GB + 128GB वेरिएंट के लिए ₹14,499 और 6GB + 128GB वेरिएंट के लिए ₹15,999 रखी गई है। यह स्मार्टफोन भारत में Neo Black और Violet Pop रंगों में उपलब्ध है और इसे Samsung India की वेबसाइट, Flipkart और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीदा जा सकता है।
कंपनी की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, खरीदारों को HDFC बैंक कार्ड और UPI से लेनदेन करने पर ₹500 का कैशबैक दिया जा रहा हैं। इससे फोन की प्रभावी कीमत महज ₹13,999 रह जाती हैं। इसके अलावा, Galaxy F17 5G की खरीद पर छह महीने तक की नो-कॉस्ट EMI की सुविधा भी दी जा रही है।
Samsung Galaxy F17 5G: स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
बजट सेगमेंट में आने वाला Samsung Galaxy F17 5G एक पावरफुल और स्टाइलिश हैंडसेट है। इसमें 6.7 इंच का FHD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यह कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस से सुरक्षित है।Galaxy F17 5G में 5,000mAh की बैटरी लगी है और यह 25W चार्जिंग को सपोर्ट करता है। सैमसंग ने Galaxy F17 5G में 5nm आधारित Exynos 1330 प्रोसेसर का उपयोग किया है, जिसमें 8GB तक रैम और 128GB स्टोरेज है। इसे 6 जनरेशन के एंड्रॉइड अपडेट और 6 साल की सुरक्षा अपडेट मिलेगी।
फोटोग्राफी के लिए Galaxy F17 5G में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेटअप है जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) है, साथ ही 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस भी है। फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके अलावा, डिवाइस में Circle to Search और Gemini Live जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। Galaxy F17 5G में धूल और पानी की छींटों से सुरक्षा के लिए IP54 रेटिंग है।
ये भी पढ़ेः-
