Vivo Y600 Pro 27 अप्रैल को लॉन्च होगा। इसमें सुपर पावरफुल 10,200mAh बैटरी, और 90W फास्ट चार्जिंग जैसे कई तगड़े फीचर्स मिलेंगे। देखिए पूरी डिटेल्स।

वीवो स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। कंपनी ने ऐलान किया है कि वह अगले हफ्ते अपना अब तक का सबसे पावरफुल हैंडसेट Vivo Y600 Pro को पेश करने जा रहा है। यह डिवाइस 10,200mAh की सुपर पावरफुल बैटरी से लैस होगा, जो इसका सबसे बड़ा हाइलाइट है। साथ ही फोन में  AI चिप, छह साल तक की बैटरी हेल्थ , और 90W चार्जिंग सपोर्ट जैसे शानदार फीचर्स मिलेंगे। आइए अब इसकी अब तक सामने आई डिटेल्स पर नजर डालें।   

Vivo Y600 Pro की बैटरी और परफॉर्मेंस
Vivo चीन के वाइस प्रेसिडेंट Huang Tao के अनुसार, यह स्मार्टफोन Y-सीरीज़ में बैटरी क्षमता के मामले में एक बड़ा अपग्रेड साबित होगा। फोन में 10,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो अब तक किसी भी Vivo फोन में सबसे ज्यादा है।

कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस लंबे समय तक चलने वाली बैटरी लाइफ के साथ आएगा और दूसरी पीढ़ी की semi-solid बैटरी टेक्नोलॉजी के कारण 60°C तक के तापमान में भी स्थिर प्रदर्शन देगा। इसके अलावा, AI आधारित पावर मैनेजमेंट सिस्टम और बेहतर एनर्जी एफिशिएंसी इसे और खास बनाते हैं। Vivo का कहना है कि यह बैटरी 6 साल तक अच्छी हेल्थ बनाए रख सकती है और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 80 मिनट से कम समय में फुल चार्ज हो सकती है। बैटरी बैकअप की बात करें तो यह फोन 24 घंटे से ज्यादा सामान्य उपयोग और 12 घंटे से ज्यादा भारी उपयोग देने में सक्षम हो सकता है।

अन्य फीचर्स
Vivo Y600 Pro में बैटरी के अलावा भी कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। इसमें IP68 और IP69 रेटिंग के साथ पानी और धूल से सुरक्षा मिलती है। फोन में बेहतर कनेक्टिविटी के साथ OriginOS 6 दिया जाएगा और 1.5K आई-केयर डिस्प्ले यूजर्स को बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस देगा। डिजाइन के मामले में भी यह डिवाइस प्रीमियम फील देने वाला बताया जा रहा है।

संभावित स्पेसिफिकेशन
लीक्स के मुताबिक, Vivo Y600 Pro में 6.83-इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रेजोल्यूशन 2800 × 1260 पिक्सल होगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7300e प्रोसेसर मिल सकता है और यह Android 16 पर रन करेगा। कैमरा सेटअप में 50MP का रियर कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा शामिल हो सकता है।

इसके अलावा, फोन में 12GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलेगा। डिवाइस की मोटाई 8.15mm और वजन करीब 221 ग्राम बताया जा रहा है। साथ ही इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जाएगा।

कलर ऑप्शन और उपलब्धता
Vivo Y600 Pro को कई आकर्षक रंगों में पेश किया जा सकता है, जिनमें Floating Gold, Bright Moon Black, Vast Blue और Starry Purple शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस स्मार्टफोन की बिक्री चीन में 30 अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद है।