Logo
election banner
Vivo Y200 Pro 5G: वीवो अपने Y200 लाइनअप में एक और नया स्मार्टफोन जोड़ने की तैयारी कर रहा है। कहा जा रहा है कि यह नया डिवाइस Vivo Y200 Pro 5G होगा, जिसे BIS, ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन भी मिल गया है।

Vivo Y200 Pro 5G: चाइनीज स्मार्टफोन ब्रांड वीवो ने पिछले साल अक्टूबर में Vivo Y200 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। इस साल फरवरी में, ब्रांड ने Vivo Y200e 5G को पेश किया। अब, ऐसा कहा जा रहा है कि वीवो अपने वाई 200 सीरीज में एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगा, जो Vivo Y200 Pro 5G होगा। इस फोन को कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर स्पॉट किया गया है कि जिससे संकेत मिलता है कि यह जल्द ही बाजार में दस्तक देगा।

Vivo Y200 Pro 5G को मिला BIS सर्टिफिकेशन
भारत में बीआईएस सर्टिफिकेशन ने मॉडल नंबर V2401 के साथ एक नए वीवो फोन को मंजूरी दी है। वही फोन Google Play कंसोल और ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन पर स्पॉट हुआ है और यह फोन Vivo Y200 Pro 5G है।

Vivo Y200 Pro 5G
Vivo Y200 Pro 5G gets Bluetooth SIG certification

खास बात ये है कि मॉडल नंबर V2401 के अलावा मॉडल नंबर V2303 भी Vivo Y200 Pro 5G से जुड़ा है। पिछले महीने, Y200 Pro 5G को Google Play कंसोल डेटाबेस में देखा गया था। लिस्टिंग से डिवाइस की एक इमेज और कुछ स्पेसिफिकेशन का पता चला। आपको बता दें कि, V2303 मॉडल नंबर मूल रूप से Vivo V29e का है, जो Q3 2023 में लॉन्च हुआ था।

यह भी पढ़ेंः OPPO A3 Pro 5G के रेंडर हुए लीक : डिजाइन का भी खुलासा, जल्द हो सकता है लॉन्च

इसलिए, ऐसा प्रतीत होता है कि Vivo Y200 Pro 5G, Vivo V29e पर आधारित हो सकता है। Vivo V29e में 6.78-इंच AMOLED कर्व-एज स्क्रीन है, जो FHD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। सिक्योरिटी के लिए डिवाइस इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।

यह भी पढ़ेंः ये तीन स्मार्टफोन्स पर सबसे बड़ी छूट, तीनों की कीमत 10-20 हजार के बीच

Vivo Y29e में फोटोग्राफी के लिए रियर में OIS सपोर्ट के साथ 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड डुअल-कैमरा सेटअप है। सेल्फी के लिए ऑटोफोकस सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा है।

यह भी पढ़ेंः पहली बार 6,000 रुपए तक छूट! एक्सचेंज और बैंक ऑफर भी, POCO M6 Pro 5G को जल्द करें Order

Vivo Y200 Pro 5G कब होगा लॉन्च?
डिवाइस की आधिकारिक लॉन्च डेट अभी सामने नहीं है। लेकिन इसे BIS सर्टिफिकेशन मिल गया है, जिससे संकेत मिलता है कि स्मार्टफोन इस महीने के अंत में या मई में आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो सकता है। अन्य लेटेस्ट अपडेट के लिए हरिभूमि के साथ बने रहें।

5379487