Vivo X300s: वीवो के प्रोडक्ट मैनेजर हान बॉक्सियाओ ने वीबो (Weibo) पर जानकारी साझा की है कि Vivo X300s में लेटेस्ट MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिया जाएगा। फोन की परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाने के लिए इसमें वीवो की अपनी V3+ ब्लूप्रिंट इमेजिंग चिप भी लगी होगी। गेमिंग के दौरान फोन गर्म न हो, इसके लिए 'Ice Pulse' VC लिक्विड कूलिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है।
DSLR को टक्कर देगा 200 मेगापिक्सल का कैमरा
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह फोन किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें Zeiss-tuned ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसका मुख्य सेंसर 200-मेगापिक्सल का होगा। इसके साथ ही 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और 50-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी दिया गया है। सेल्फी के लिए फ्रंट में भी 50-मेगापिक्सल का दमदार कैमरा मौजूद है।
7,100mAh की विशाल 'ब्लू ओशन' बैटरी
बैटरी के मामले में Vivo X300s ने नए मानक स्थापित किए हैं। इसमें 7,100mAh की विशाल 'ब्लू ओशन' बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक साथ निभाएगी। चार्जिंग की बात करें तो यह फोन 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। यानी बड़ी बैटरी होने के बावजूद यह काफी तेजी से चार्ज हो जाएगा।
डिस्प्ले और अन्य खास फीचर्स
Vivo X300s में 6.78-इंच की फ्लैट डिस्प्ले मिलेगी, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। बेहतर सिक्योरिटी के लिए इसमें अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। साथ ही, धूल और पानी से बचाव के लिए इसे IP68 और IP69 की रेटिंग मिली है, जो इसे काफी मजबूत बनाती है।
बेहतरीन कनेक्टिविटी और साउंड
बेहतर सिग्नल के लिए इसमें यूनिवर्सल सिग्नल एम्प्लीफिकेशन सिस्टम 3.0 दिया गया है। साउंड क्वालिटी को शानदार बनाने के लिए फोन में सिमिट्रिकल डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। यह फोन चीन में X300 Ultra मॉडल के साथ सोमवार को आधिकारिक तौर पर पेश किया जाएगा।










