Logo
Vivo X300s जल्द ही लॉन्च हो सकता है। इस फोन में 7,100mAh बैटरी, Zeiss ट्यून 200MP कैमरा, 144Hz डिस्प्ले और कई गेमिंग ऑप्टिमाइजेशन फीचर्स मिल सकते हैं। जानें इसके संभावित स्पेसिफिकेशन और डिटेल्स।

वीवो जल्द ही अपना नया फ्लैगशिप हैंडसेट Vivo X300s को लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने लॉन्च से पहले अपकमिंग डिवाइस के कई प्रमुख फीचर्स से पर्दा उठा दिया है। इसके मुताबिक, आने वाले फोन में शक्तिशाली  7100mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। साथ ही, अपग्रेडेड कूलिंग सिस्टम और गेमिंग व रोजमर्रा के इस्तेमाल को बेहतर बनाने के लिए नए परफॉर्मेंस ऑप्टिमाइजेशन फीचर्स भी शामिल हैं।

वहीं, फोटोग्राफी के लिए मोबाइल में Zeiss ट्यून  200MP का बेहतरीन कैमरा मिलेगा, जिससे आप प्रोफेशनल कैमरा जैसे फोटो को क्लिक कर सकेंगे। आइए अब इस अपकमिंग डिवाइस के अन्य फीचर्स और खासियत के बारें में विस्तार से जानें। 

Vivo X300s बैटरी और गेमिंग फीचर्स
Vivo के प्रोडक्ट मैनेजर हान बॉक्सियाओ ने Weibo पर एक पोस्ट में बताया कि Vivo X300s में 7,100mAh की “Blue Ocean Battery” दी जाएगी। कंपनी के अनुसार, यह बैटरी फोर्थ जनरेशन की सिलिकॉन-एनोड टेक्नोलॉजी पर आधारित है, जो यह अब तक की Vivo X सीरीज की सबसे बड़ी बैटरी होगी।

फोन में अपग्रेडेड Ice Pulse Fluid VC कूलिंग सिस्टम भी मिलेगा, जिसमें बड़ा वेपर-चेंबर हीट डिसिपेशन प्लेट होगा। कंपनी का कहना है कि इससे गेमिंग जैसे हैवी कामों के दौरान फोन का टेंप्रेचर बेहतर तरीके से कंट्रोल रहेगा।

फिंगरप्रिंट और कनेक्टिविटी
कंपनी ने यह भी पुष्टि की है कि Vivo X300s में Ultrasonic Fingerprint 2.0 तकनीक दी जाएगी। इसकी मदद से यूजर गीली उंगलियों से भी फोन अनलॉक कर सकेंगे और यह पिछले वर्जन की तुलना में 15 प्रतिशत तेज बताया गया है।

फोन में USB 3.2 Gen 1 का सपोर्ट भी होगा, जिससे 5Gbps तक की डेटा ट्रांसफर स्पीड मिल सकती है। Vivo के अनुसार, यह पिछले जेनरेशन की तुलना में करीब 10 गुना तेज है।

गेमिंग और परफॉर्मेंस फीचर्स
फोन में Global Direct Drive Power Supply 2.0 (बायपास चार्जिंग) भी मिलेगा। पहले यह फीचर सिर्फ गेमिंग के दौरान काम करता था, लेकिन अब इसे वीडियो स्ट्रीमिंग और रीडिंग जैसे कई अन्य उपयोगों में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।

इसके अलावा Micro Power Genie 2.0 फीचर फोन के दोबारा ऑन होने पर आखिरी एक्टिव टास्क इंटरफेस को बहाल कर सकता है, जिससे गेम प्रोग्रेस, नोट्स या फोटो एडिटिंग का काम सुरक्षित रह सके। कंपनी ने यह भी बताया कि फोन में “Monster Super Core Engine” दिया जाएगा, जो परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए बनाया गया है। इसमें “Oracle” शेड्यूलर होगा जो वर्कलोड का अनुमान लगाकर फ्रेम ड्रॉप कम करेगा, और “Lightning Accelerator” स्क्रीन की रिस्पॉन्सिवनेस को बेहतर बनाएगा।

गेमिंग कनेक्टिविटी और डिस्प्ले
फोन में यूनिवर्सल सिग्नल एम्प्लीफिकेशन सिस्टम भी मिलेगा, जिसमें नया गेमिंग एंटीना, चार-कोर Wi-Fi एन्हांसमेंट, AI eSports Signal Engine 2.0 शामिल हैं, जो गेमिंग के दौरान सिग्नल स्टेबिलिटी को बेहतर बनाने का दावा करते हैं।

पहले सामने आई जानकारी के अनुसार, Vivo X300s में 6.78-इंच डिस्प्ले मिलेगी, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 
BOE Q10 Plus ल्यूमिनेसेंट मटेरियल का इस्तेमाल होगा। इसमें Circular Polarised Light 2.0 तकनीक भी होगी, जो आंखों को आराम देने के लिए डिजाइन की गई है। कंपनी का दावा है कि फोन MOBA मोबाइल गेम्स में 144fps गेमप्ले सपोर्ट करेगा।

कैमरा फीचर्स 
कैमरा सेक्शन में Vivo X300s में Zeiss ट्यून किया हुआ 200-मेगापिक्सल रियर कैमरा मिलेगा, जो कंपनी के “V-SLR” कैमरा सिस्टम का हिस्सा होगा। फोन में सिमेट्रिकल ड्यूल स्पीकर सेटअप भी होगा, जिससे कंपनी के अनुसार गेमिंग के दौरान ऑडियो डिटेल्स बेहतर सुनाई देंगी।

5379487