11 Mar 2026
itel Zeno 100 भारतीय बाजार में एंट्री-लेवल सेगमेंट में पेश किया गया है, जिसकी कीमत 7000 रूपये से भी कम रखी गई है
यह फोन MIL-STD-810H सर्टिफाइड बॉडी पर बना है, यानी लगभग 1.2 मीटर तक गिरने पर भी फोन सुरक्षित रहने का दावा किया गया है
यह स्मार्टफोन Titanium Gold, Pure Black और Silk Green जैसे तीन आकर्षक रंगों में उपलब्ध है
फोन में 6.6-इंच IPS LCD स्क्रीन दी गई है, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे स्क्रॉलिंग और वीडियो देखने का अनुभव स्मूद रहता है
यह फोन हल्के ऑपरेटिंग सिस्टम Android 15 Go पर काम करता है, जिससे कम RAM में भी फोन स्मूद चलता है
फोन में 5000mAh बैटरी दी गई है, जो सामान्य इस्तेमाल में लगभग डेढ़ से दो दिन तक चल सकती है
फोन की खास Ultra Link टेक्नोलॉजी की मदद से नेटवर्क कमजोर होने पर भी कॉल करने का दावा किया गया है