Logo
election banner
Vivo T3x 5G Second Sale: वीवो ने हाल ही में दमदार बैटरी वाला फोन vivo T3x 5G लॉन्च किया है। इसकी अगली सेल लाइव होने वाली है। सेल में फोन को बैंक ऑफर के साथ कम कीमत पर खरीदा जा सकेगा। इसमें दो कलर ऑप्शन मिलते हैं।

Vivo T3x 5G Second Sale:  Vivo T3x 5G की पहली सेल लाइव हुई थी लेकिन आप उस समय फोन को खरीद नहीं पाए थे। अगर ऐसी बात है तो चिंता मत कीजिए। आपके लिए खुशखबरी है। इसकी दूसरी सेल बहुत जल्द लाइव होने जा रही है। जी हां, 1 मई वो डेट है जब फोन की दूसरी सेल लाइव हो जाएगी। अब दूसरी सेल में वीवो के इस को खरीद सकते हैं। फोन में दमदार 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। 

Vivo T3x 5G की नेक्स्ट सेल 1 मई दोपहर 12 बजे होने जा रही है। इस फोन को सेल में डिस्काउंट पर खरीदने का मौका मिल रहा है। इसे 12,499 रुपए में खरीदा जा सकेगा। कंपनी ने फोन को 13499 रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है।

जानिए डिस्काउंटेड प्राइज 
वीवो फोन के बेस वेरिएंट पर 1000 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं, 6GB+128GB वेरिएंट और 8GB+128GB वेरिएंट पर 1500 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है। इस डिस्काउंट को HDFC और SBI Bank Card से भुगतान करने पर प्राप्त किया जा सकता है।

वेरिएंट के अनुसार कीमत  
4GB+128GB वेरिएंट को 13499 रुपए में लॉन्च किया गया। डिस्काउंट के बाद इसे 12,499 रुपए में खरीद सकते हो। 
6GB+128GB वेरिएंट को 14999 रुपए में लॉन्च किया गया।  डिस्काउंट के बाद इसे 13,499 रुपए में खरीद सकते हो। 
8GB+128GB वेरिएंट को 16499 रुपये में लॉन्च किया गया है। डिस्काउंट के बाद इसे 14,499 रुपए में खरीद सकते हो। 

Vivo T3x 5G के स्पेसिफिकेशन 
फोन में Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर मिलता है। 6.72 इंच की 2408 × 1080 पिक्सल फुल एचडी प्लस एलसीडी टाइप डिस्प्ले मिलती है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट और 1000 nits की पीक ब्राइटनेस मिलती है। Vivo T3x 5G में LPDDR4X 4/6/8 GB रैम + 128 GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी, 44W चार्जिंग स्पीड के साथ आती है। फोन के बैक में 50MP + 2MP का कैमरा और फ्रंट में 8MP का कैमरा मिलता है। यह फोन Android 14 बेस्ड Funtouch OS 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है।

5379487