Logo
election banner
Vivo T3 5G Flipkart Page Live: ऐसा लग रहा है कि वीवो अपने नए T3 5G स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार हो गया है। कुछ दिनों पहले डिवाइस का टीजर इमेज शेयर किया गया था, अब अपकमिंग डिवाइस का लैंडिंग पेज Flipkart पर उपलब्ध हो गया है।

Vivo T3 5G Flipkart Page Live: वीवो भारत में Vivo T3 5G स्मार्टफोन को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कंपनी लगातार अपकमिंग फोन की झलक दिखा रही है। डिवाइस  का लैंडिंग पेज अब फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। फिलहाल, पेज पर डिवाइस के स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, लिस्टिंग में उपलब्ध इमेज से पहली बार Vivo T3 5G के रियर डिजाइन का पता चलता है। तो आइए वीवो के इस अपकमिंग डिवाइस पर एक नजर डालते हैं।

Vivo T3 5G का डिजाइन
लैंडिंग पेज पर उपलब्ध इमेज से पता चलता है कि इसमें पीछे की तरफ LED फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा यूनिट है। यह स्पष्ट नहीं है कि तीसरा कैमरा रिंग कैमरा सेंसर है या फ्लिकर सेंसर है। इमेज से यह भी पता चलता है कि डिवाइस के किनारे सपाट हैं, दाईं ओर वॉल्यूम कंट्रोलर और पावर की (Power Key) है।

फिलहाल कंपनी ने आधिकारिक तौर पर डिवाइस की लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, ऐसा प्रतीत होता है कि यह इस महीने के अंत तक भारतीय बाजार में दस्तक दे सकता है। आइए लीक जरिए अब तक सामने आए Vivo T3 5G के स्पेसिफिकेशन पर एक नजर डालते हैं।

यह भी पढ़ेंः कर्व्ड डिस्प्ले वाला लावा के धाकड़ फोन की सेल शुरू, जानें कीमत, ऑफर्स

Vivo T3 5G के संभावित स्पेसिफिकेशन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीवो टी 3 5जी में 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले होगा जो फुल HD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि यह स्क्रीन 1800 निट्स तक की ब्राइटनेस प्रदान करती है और इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर की सुविधा है।

हुड के तहत, डिवाइस में डाइमेंशन 7200 चिपसेट होने की संभावना है, जिसे 8GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज के साथ आने की उम्मीद है। यह स्मार्टफोन 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 5,000mAh की पावरफुल बैटरी के साथ आ सकता है।

यह भी पढ़ेंः Samsung Galaxy A55 और Galaxy A35 लॉन्च, जानें कीमत-फीचर्स

कैमरे के मोर्चे पर, Vivo T3 5G में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकता है। जबकि, फोटोग्राफी के लिए रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का बोकेह लेंस हो सकता है। इसके अलावा, इस फोन को डुअल स्पीकर से लैस होने की उम्मीद है, जो म्यूजिक सुनने वाले यूजर्स को आकर्षित कर सकता है।

Vivo T3 5G की भारत में कीमत
वीवो ने आधिकारिक तौर पर वीवो टी 3 5जी की भारतीय कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन संभावना है कि भारतीय बाजार में इसकी कीमत 20,000 रुपए के आस-पास हो सकती है। अंत में, डिवाइस को क्रिस्टल फ्लेक और कॉस्मिक ब्लू जैसे दो कलर ऑप्शन में आने की संभावना है।

5379487