Logo
TCL launches new QLED TV: टीसीएल ने अपनी नई P71B Pro 4K QLED HDR Google TV को लॉन्च कर दिया है। यह टीवी Dolby Atmos Audio और 2.4GHz/5GHz dual-band Wi-Fi के साथ आती हैं।

TCL launches new QLED TV: TCL ने अपनी QLED टीवी सीरीज में विस्तार करते हुए एक नए TCL 139 cm P71B Pro 4K QLED HDR 10+ Dolby Vision Atmos Google TV को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस टीवी को 3 स्क्रीन साइज में लॉन्च किया है। इसमें आपको 55 से लेकर 75 इंच तक की स्क्रीन में टीवी मिलती हैं। चलिए अब टीवी की कीमत और स्पसिफिकेशन के बारें में जान लेते हैं। 

TCL 139 cm P71B Pro 4K QLED HDR Google TV की कीमत और उपलब्धता 
कंपनी ने इस टीवी को 47,490 रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। यह टीवी तीन स्क्रीन साइज- 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच के साथ आती है। यह कीमत 55 इंच के मॉडल की है। वहीं, 65 इंच मॉडल की कीमत 70,490 और 75 इंच मॉडल की कीमत ₹120,490 है। आप इन टीवी को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीद सकते हैं। 

TCL 139 cm P71B Pro 4K QLED HDR Google TV के फीचर्स 
TCL की यह  QLED स्मार्ट टीवी  4K Ultra HD (3840 x 2160) पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आती हैं, जिसे DLG 120Hz और VRR 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ जोड़ा गया है। साउंड क्वालिटी को बढ़ाने के लिए टीवी में  35 Watts Output साउंड मिलता है। इसके अलावा ऑडियो को इमर्सिव बनाने के लिए  DTS Virtual और X &Dolby Atmos Audio System का उपयोग किया गया है। 

इस टीवी में आपको 2GB RAM और 16 GB ROM मिलती हैं, जिससे आप टीवी में अपनी पसंद के ढेर सारे ऐप्स को इंस्टॉल कर सकते हैं। यह  64-bit Quad Core Processor पर काम करती हैं। इस QLED टीवी में कनेक्टिवी के लिए 2.4GHz/5GHz dual-band Wi-Fi मिलती हैं। टीवी में आखों की केयर का ध्यान रखते हुए Multiple Eye Care फीचर दिया गया है। इसके अलावा टीवी में 120 Hz Game Acclerator, T-Screen, Game Master, और  HDMI2.1 जैसे अन्य फीचर्स मिलते हैं। 

TCL के इस डिवाइस में QLED Panel के साथ  Dolby-Vision और Wide Color Gamut दिया गया है, जो  Dynamic Color को बढ़ाता है। यह टीवी स्टाइलिश डिजाइन के साथ-साथ कई धांसू फीचर्स से लैस है। इसमें HDR 10+,  T-Screen, AiPQ Processor, MEMC, 178 Degree Wide Viewing Angle, Micro Dimming और  Slim & Uni Body Design जैसे खास फीचर्स शामिल हैं। 

 

ये भी पढ़ेः- AC Efficiently Tips: एसी से आ रहा ज्यादा बिजली बिल, आज ही अपनाएं एक्सपर्ट्स के ये 6 टिप्स; नहीं बढ़ेगा बिल

5379487