Sonos ने Sonos Play और Sonos Era 100 SL स्पीकर लॉन्च किए हैं। इनमें 24 घंटे की लंबी बैटरी लाइफ, IP67 रेटिंग और Wi-Fi 6 कनेक्टिविटी मिलती है। जानें इनकी कीमत, फीचर्स और उपलब्धता।

Sonos ने दो नए स्पीकर Sonos Play और Sonos Era 100 SL लॉन्च किए हैं। ये नए मॉडल कंपनी की होम ऑडियो लाइनअप को बढ़ाते हैं और Sonos इकोसिस्टम के साथ काम करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। दोनों स्पीकर Sonos ऐप के जरिए स्ट्रीमिंग सपोर्ट करते हैं और मल्टी-रूम प्लेबैक के लिए अन्य Sonos डिवाइस के साथ पेयर किए जा सकते हैं। आइए अब इनकी कीमत और खासियत के बारें में विस्तार से जानें। 

कीमत और उपलब्धता
Sonos Play की कीमत $299 (लगभग ₹27,500) रखी गई है, जबकि Sonos Era 100 SL की कीमत $189 (लगभग ₹17,400) है। दोनों स्पीकर ब्लैक और व्हाइट रंग विकल्पों में उपलब्ध हैं। अभी ये अमेरिका में Sonos की आधिकारिक वेबसाइट और चुनिंदा रिटेल पार्टनर्स पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं और 31 मार्च से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

Sonos की भारत वेबसाइट पर Sonos Play और Sonos Era 100 SL की कीमत क्रमशः ₹31,999 और ₹21,999 दिखाई गई है। हालांकि फिलहाल इन प्रोडक्ट पेज पर “coming soon” लिखा है और भारत में उपलब्धता की तारीख नहीं बताई गई है।

स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
Sonos Play और Sonos Era 100 SL में तीन डिजिटल एम्प्लीफायर दिए गए हैं, जिन्हें इनके अकॉस्टिक डिज़ाइन के अनुसार ट्यून किया गया है। हर स्पीकर में दो एंगल्ड ट्वीटर हैं जो बेहतर स्टीरियो सेपरेशन देते हैं, और एक मिड-वूफर है जो मिड-रेंज वोकल्स और बेस को बेहतर तरीके से रिप्रोड्यूस करता है।

दोनों स्पीकर में Sonos ऐप के जरिए एडजस्टेबल EQ कंट्रोल भी मिलता है, जिससे यूज़र बेस, ट्रेबल और लाउडनेस को अपने हिसाब से बदल सकते हैं। दोनों में एक क्वाड-कोर प्रोसेसर (चार Cortex-A55 कोर, 1.4GHz) दिया गया है और 1GB RAM मिलती है। Sonos Play में 8GB स्टोरेज है। वहीं, Sonos Era 100 SL में 4GB स्टोरेज दी गई है

Sonos Play में वॉइस कंट्रोल के लिए माइक्रोफोन भी हैं। दोनों स्पीकर Trueplay ट्यूनिंग सपोर्ट करते हैं, जो संगत iOS डिवाइस के साथ काम करता है।

कनेक्टिविटी के लिए दोनों स्पीकर में Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.3 का सपोर्ट है। ये Apple AirPlay 2 के साथ भी काम करते हैं और Sonos ऐप से कंट्रोल किए जा सकते हैं। इन्हें अन्य Sonos स्पीकर के साथ जोड़कर मल्टी-रूम ऑडियो प्लेबैक भी किया जा सकता है। स्पीकर में USB Type-C पोर्ट भी दिया गया है, जिसका इस्तेमाल लाइन-इन या Ethernet एडॉप्टर जैसे एक्सेसरीज़ के लिए किया जा सकता है।

बैटरी और अन्य फीचर्स
Sonos Play में 35Wh बैटरी है, जो एक बार चार्ज करने पर 24 घंटे तक प्लेबैक देने का दावा करती है। इसमें IP67 रेटिंग भी है, यानी यह धूल और पानी से सुरक्षित है। इसके अलावा इसमें पावर बैंक फीचर भी है जिससे आप दूसरे डिवाइस चार्ज कर सकते हैं। दूसरी ओर Sonos Era 100 SL में बैटरी नहीं है और इसे वायर्ड पावर कनेक्शन की जरूरत होती है।